Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»मोदी सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना : सीतारमण
Blog

मोदी सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना : सीतारमण

atulpradhanBy atulpradhanApril 21, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मोदी सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना : सीतारमण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सैन फ्रांसिस्को. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ में बदलना है और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सीतारमण ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत में कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान भी राजकोषीय रूप से विवेकपूर्ण नीतियों का पालन किया था और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद राजकोषीय अपव्यय पर नियंत्रण रखा था.

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सीतारमण के हवाले से कहा, “कोविड-19 महामारी के दौरान हमारा राजकोषीय घाटा बढ़ गया था. लेकिन 2021 में, हमने स्पष्ट संकेत दिया कि हम अपने राजकोषीय घाटे को कैसे प्रबंधित करना चाहते हैं. हमने सालाना लक्ष्य बनाए और 2026 तक राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत से नीचे लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम हर साल बिना चूके इसी का पालन कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है.

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का प्राथमिक ध्यान 2047 तक ‘विकसित भारत’ पर है और प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि इसे चार मुख्य वर्गों – महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों पर ध्यान देकर हासिल किया जा सकता है.” उन्होंने कहा कि भारत का ध्यान ‘उभरते क्षेत्रों’ पर भी है, जो हमारी क्षमता निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं तथा डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) जैसे क्षेत्रों पर भी है, जहां भारत वैश्विक अगुवा के रूप में उभरा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के लिए हर अवसर खोलने के लिए सुशासन को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, चाहे वह नई प्रौद्योगिकी हो, कौशल, उद्यमिता, नवीकरणीय ऊर्जा के लिए प्रतिबद्धताएं हों और उन्हें समय के भीतर पूरा किया जा रहा है.

भारत, अमेरिका के बीच अक्टूबर तक व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर की उम्मीद: सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि अमेरिका की नयी सरकार के साथ भारत सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है. उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि दोनों देशों के बीच इस साल सितंबर-अक्टूबर तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर हो जाएंगे.

उन्होंने यहां भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत में कहा, ”हम उन देशों में शामिल हैं, जो अमेरिका की नयी सरकार के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं.” इस साल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई थी. अमेरिका के जवाबी शुल्क लगाने की आशंका के बीच यह बातचीत हो रही है.

वित्त मंत्री ने कहा, ”हमने यहां सरकार के साथ बातचीत को जो प्राथमिकता दी है, वह फरवरी में प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे से भी स्पष्ट है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री यहां आए थे. मैं यहां इसलिए आई हूं, क्योंकि मुझे आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठक में भी शामिल होना है.” सीतारमण ने आगे कहा, ”मैं यहां अपने समकक्ष वित्त मंत्री से मिलने वाली हूं. हम पूरे उत्साह से अमेरिकी प्रशासन के साथ बातचीत कर रहे हैं. मैं यहां हूं, और अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत में हैं.” उन्होंने कहा, ”उम्मीद है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति आज शाम या कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे.” सीतारमण ने कहा कि अमेरिका और भारत ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का लक्ष्य रखा है, जो एक तरह का मुक्त व्यापार समझौता है. दोनों ने प्रस्तावित बीटीए को दो चरणों में पूरा करने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत का मकसद केवल जवाबी शुल्क के मुद्दे को सुलझाना नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित कई देशों पर व्यापक जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी. हालांकि, नौ अप्रैल को उन्होंने चीन और हांगकांग को छोड़कर बाकी देशों पर 90 दिन तक शुल्क स्थगित करने का आदेश दिया.

इस मौके पर वित्त मंत्री ने सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत की प्रगति का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा, ”हमारी सरकार 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि चार मुख्य ‘वर्गों’ – महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों को बढ़ावा देकर ऐसा किया जा सकता है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबेंगलुरु के ऑटो चालक से ‘हिंदी में बोलने’ के लिए कहने वाले व्यक्ति ने अगले दिन कन्नड़ में मांगी माफी
Next Article नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छग – विष्णु देव साय
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.