Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मोदी सरकार के तहत भारत का रक्षा क्षेत्र आयात-आधारित की जगह वैश्विक निर्यातक में तब्दील हुआ: राजनाथ
Country

मोदी सरकार के तहत भारत का रक्षा क्षेत्र आयात-आधारित की जगह वैश्विक निर्यातक में तब्दील हुआ: राजनाथ

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मोदी सरकार के तहत भारत का रक्षा क्षेत्र आयात-आधारित की जगह वैश्विक निर्यातक में तब्दील हुआ: राजनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘साहसिक और दूरदर्शी’’ नेतृत्व के 11 वर्षों के दौरान भारत का रक्षा क्षेत्र बड़े पैमाने पर आयात-आधारित मॉडल से ‘‘विश्वसनीय वैश्विक निर्यातक’’ के रूप में तब्दील हो गया है। ंिसह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी रेखांकित किया कि इन वर्षों का उत्सव भारत की ‘‘शक्ति, आत्मनिर्भरता और रणनीतिक वैश्विक नेतृत्व” की दिशा में प्रगति के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

रक्षा निर्यात पर कुछ आंकड़े साझा करते हुए सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल पर सरकार के ध्यान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात 2014-15 में 1,940 करोड़ रुपये का था, जो बढकर 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये का हो गया।

सिंह ने भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत, पहले स्वदेशी बहु-उद्देश्यीय लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘एलसीएच प्रचंड’ और देश की मिसाइल क्षमताओं पर भी प्रकाश डाला। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 11 वर्षों में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत का रक्षा क्षेत्र बड़े पैमाने पर आयात-आधारित मॉडल से उल्लेखनीय रूप से परिर्वितत होकर एक विश्वसनीय वैश्विक निर्यातक के रूप में तब्दील हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ से प्रेरित, इस यात्रा ने 100 से अधिक देशों को एलसीएच प्रचंड, तेजस लड़ाकू जेट, ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन जैसे स्वदेशी मील के पत्थर का रिकॉर्ड उच्च रक्षा निर्यात करने के साथ ही बड़े पैमाने पर निवेश आर्किषत करने वाले रक्षा गलियारों का निर्माण किया है।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम रक्षा शक्ति के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और हम शक्ति, आत्मनिर्भरता तथा रणनीतिक वैश्विक नेतृत्व की दिशा में भारत की प्रगति का सम्मान करते हैं।’’

सिंह ने एक अन्य पोस्ट में ‘आत्मनिर्भर रक्षा: कल के भारत को मजबूत बनाना’ शीर्षक से एक वीडियो साझा किया, जिसमें आॅपरेशन ंिसदूर, विभिन्न सैन्य अभ्यास, सैनिकों की गश्त, पूर्वोत्तर में उग्रवाद के मामलों में कमी और सशस्त्र बलों में ‘नारी शक्ति’ सहित भारत के आतंकवाद रोधी रुख को दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘रक्षाशक्ति के 11 वर्षों में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में भारत के रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप मजबूत सीमाएं, आधुनिक सशस्त्र बल, स्वदेशी अस्त्र, रिकॉर्ड रक्षा निर्यात और वैश्विक विश्वास सामने आया है। आत्मनिर्भरता की ओर एक गौरवपूर्ण कदम।’’

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार का यह तीसरा कार्यकाल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद का शपथग्रहण समारोह पिछले साल नौ जून को हुआ था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराजा रघुवंशी के पिता बोले, ‘‘तड़प-तड़पकर मरा है मेरा बेटा, सभी दोषियों को मिले मौत की सजा’’
Next Article शेयर बाजार में चार दिनों से जारी तेजी थमी, उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 53 अंक गिरा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.