अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में बस स्टैंड पर शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चार बसों के हवारोधी शीशे (ंिवडशील्ड) तोड़ दिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बसों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे हुए मिले। ये बस यहां एक बस स्टैंड पार्किंग में खड़ी थीं और घटना के समय उनमें कोई मौजूद नहीं था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले मोहाली के खरार में भी दो अज्ञात व्यक्तियों ने एचआरटीसी की एक बस की ंिवडशील्ड और कुछ खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर दी थीं।

इन घटनाओं से पहले हाल में हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानीय लोगों ने पंजाब के युवकों के एक समूह की मोटरसाइकिलों से आतंकवादी जरनैल ंिसह ंिभडरावाले की तस्वीर वाले झंडे उतार दिये थे जिसके बाद विवाद पैदा हो गया था।

अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए दल खालसा और ‘सिख यूथ आॅफ पंजाब’ के कार्यकर्ताओं ने होशियारपुर में एचआरटीसी बसों के साथ-साथ कुछ निजी बसों पर भी ंिभडरावाले की तस्वीर चिपका दी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version