Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मतदाता सूची स्थिर नहीं बनी रह सकती, बिहार में SIR की कवायद मतदाताओं के ‘अनुकूल’ : न्यायालय
Country

मतदाता सूची स्थिर नहीं बनी रह सकती, बिहार में SIR की कवायद मतदाताओं के ‘अनुकूल’ : न्यायालय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 13, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मतदाता सूची स्थिर नहीं बनी रह सकती, बिहार में SIR की कवायद मतदाताओं के ‘अनुकूल’ : न्यायालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूची स्थिर नहीं बनी रह सकती और पुनरीक्षण होना निश्चित है तथा बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए पहचान के स्वीकार्य दस्तावेजों की संख्या को सात से बढ.ाकर 11 करना असल में ”मतदाताओं के अनुकूल है, न कि उन्हें बाहर करने वाला.” एसआईआर से जुड़े विवाद पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि निर्वाचन आयोग को यह अधिकार है कि वह ऐसी प्रक्रिया अपनी जरूरत और समझ के मुताबिक चला सके.

न्यायालय ने एक याचिकाकार्ता की इस दलील से भी असहमति जताई कि चुनावी राज्य बिहार में एसआईआर का कोई कानूनी आधार नहीं है और इसे रद्द किया जाना चाहिए. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं तथा गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की कवायद को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है. एडीआर ने दलील दी कि इस कवायद को देशभर में करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

एनजीओ की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि एसआईआर पर निर्वाचन आयोग की अधिसूचना को कानूनी आधार के अभाव में और कानून में कभी भी विचारणीय नहीं होने के कारण रद्द कर देना जाना चाहिए. उन्होंने दलील दी कि इसे जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग अपनी स्थापना के बाद से कभी भी ऐसी कोई कवायद नहीं कर सका और यह पहली बार किया जा रहा है और अगर ऐसा होने दिया गया तो केवल ईश्वर ही जानता है कि इसका अंत कहां होगा.

पीठ ने कहा, ”इस तर्क से तो विशेष गहन पुनरीक्षण कभी नहीं किया जा सकता. एक बार की कवायद केवल मूल मतदाता सूची के लिए की जाती है. हमारे विचार से मतदाता सूची कभी स्थिर नहीं हो सकती.” शीर्ष अदालत ने कहा, ”इसमें संशोधन होना निश्चित है, अन्यथा निर्वाचन आयोग उन लोगों के नाम कैसे हटाएगा, जिनकी मृत्यु हो गई है, पलायन कर चुके हैं या अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में चले गए हैं?” पीठ ने शंकरनारायणन से कहा कि निर्वाचन आयोग के पास ऐसी कवायद करने का अधिकार है, जैसा वह उचित समझे.
न्यायालय ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 21(3) का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया है कि ”निर्वाचन आयोग किसी भी समय, कारणों को दर्ज करके, किसी भी निर्वाचन क्षेत्र या निर्वाचन क्षेत्र के किसी हिस्से के लिए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का निर्देश दे सकता है….” न्यायमूर्ति बागची ने शंकरनारायणन से पूछा, ”अगर मुख्य कानून निर्वाचन आयोग को तरीका तय करने की छूट देता है, लेकिन नियमों में वह तरीका स्पष्ट नहीं बताया गया है – तो क्या चुनाव आयोग को यह आज.ादी नहीं होगी कि वह नियमों के दायरे में रहकर, लेकिन ज.रूरत के मुताबिक थोड़ा अतिरिक्त कदम उठाकर प्रक्रिया तय कर सके?”

शंकरनारायणन ने दलील दी कि यह प्रावधान केवल ”किसी भी निर्वाचन क्षेत्र” या ”निर्वाचन क्षेत्र के किसी हिस्से” के लिए मतदाता सूची में संशोधन की अनुमति देता है और निर्वाचन आयोग नये सिरे से मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए समूचे राज्य की मतदाता सूची को हटा नहीं सकता. न्यायमूर्ति बागची ने कहा, ”दरअसल, यह संवैधानिक अधिकार और संवैधानिक शक्ति के बीच की लड़ाई है.” न्यायाधीश ने कहा कि निर्वाचन आयोग की शक्ति संविधान के अनुच्छेद 324 से प्राप्त होती है और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम में संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा विशेष पुनरीक्षण, दोनों का उल्लेख है तथा इस मामले में निर्वाचन आयोग ने केवल ”गहन” शब्द जोड़ा है.

एनजीओ की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने ”शरारत” की और मसौदा सूची से ‘सर्च’ की सुविधा को हटा दिया तथा 65 लाख लोगों की सूची को हटा दिया गया, जिनके नाम मृत, विस्थापित या अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानांतरित होने के कारण हटा दिए गए थे. उन्होंने कहा, ”यह घटना कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन में, एक लाख से अधिक लोगों को फर्जी मतदाता बताए जाने के ठीक एक दिन बाद हुई.” उन्होंने दलील दी कि आम आदमी को मतदाता सूची में अपना नाम खोजने का अधिकार नहीं दिया गया.

न्यायमूर्ति कांत ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संवाददाता सम्मेलन की जानकारी नहीं है, लेकिन जहां तक मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 की बात है, धारा 10 के अनुसार आयोग को निर्वाचन क्षेत्र स्थित कार्यालय में मसौदा सूची की एक प्रति प्रकाशित करना अनिवार्य है. न्यायमूर्ति बागची ने कहा, ”उन्हें निर्वाचन क्षेत्र स्थित कार्यालय में मसौदा सूची प्रकाशित करना होगा. यह कानून के तहत न्यूनतम आवश्यकता है. हालांकि, हमें अच्छा लगता अगर इसे व्यापक प्रचार के लिए वेबसाइट पर जारी किया जाता.” निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि बिहार की ग्रामीण आबादी तकनीक की अधिक जानकारी नहीं रखती है और अब वे उन्हीं लोगों के ऑनलाइन सर्च करने में असमर्थ होने की बात कर रहे हैं.

सुनवाई के दौरान पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से कहा कि बिहार में पूर्व में किए गए मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण में दस्तावेजों की संख्या सात थी और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में यह 11 है, जो दर्शाता है कि एसआईआर मतदाता अनुकूल है. पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की इस दलील के बावजूद कि आधार को स्वीकार न करना अपवादात्मक था, ऐसा प्रतीत होता है कि दस्तावेजों की बड़ी संख्या ‘वास्तव में समावेशी’ थी.

शीर्ष अदालत ने कहा कि मतदाताओं को सूची में शामिल 11 दस्तावेजों में से कोई एक जमा करना आवश्यक था. सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी. गत 12 अगस्त को, शीर्ष अदालत ने कहा कि मतदाता सूची में नागरिकों या गैर-नागरिकों को शामिल करना या बाहर करना निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में है और बिहार में मतदाता सूची की एसआईआर में आधार और मतदाता पहचान पत्र को नागरिकता के निर्णायक प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं करने के आयोग के रुख का न्यायालय ने समर्थन किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशिखर सम्मेलन के बाद अगर पुतिन युद्ध रोकने पर सहमत नहीं हुए तो उन्हें ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने पड़ेंगे: ट्रंप
Next Article विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.