Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी मामूली ब­ढ़त के साथ बंद
Business

मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी मामूली ब­ढ़त के साथ बंद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी मामूली ब­ढ़त के साथ बंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी मामूली ब­ढ़त के साथ बंद हुए. इससे नए संवत वर्ष 2082 की शुरुआत सकारात्मक रही. बीएसई सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 प्रतिशत च­ढ़कर 84,426.34 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 84,665.44 अंक के उच्चस्तर तक गया और 84,286.40 अंक के निचले स्तर तक आया.

एनएसई निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 प्रतिशत की ब­ढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी के 25 शेयर गिरावट के साथ जबकि 24 शेयर ब­ढ़त के साथ बंद हुए. एक शेयर अपरिर्वितत रहा. बीएसई और एनएसई ने नए संवत वर्ष 2082 की शुरुआत और व्यापारियों एवं निवेशकों के लिए नई लेखा पुस्तकों के उद्घाटन के उपलक्ष्य में मंगलवार को पौने दो बजे से पौने तीन तक एक विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र आयोजित किया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे अधिक 1.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसके बाद एक्सिस बैंक में 0.80 प्रतिशत, इन्फोसिस में 0.72 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.60 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 0.55 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 0.53 प्रतिशत और टाटा स्टील में 0.52 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी इंडिया, ट्रेंट लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
व्यापक बाजारों में भी ब­ढ़त दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप 0.23 प्रतिशत या 106.95 अंक की ब­ढ़त के साथ 46,787.20 अंक पर बंद हुआ. बीएसई स्मॉलकैप 0.91 प्रतिशत या 486.81 अंक की च­ढ़कर 53,842.85 अंक पर बंद हुआ.

क्षेत्रीय सूचकांकों में, औद्योगिक क्षेत्र में सबसे अधिक 0.53 प्रतिशत, दूरसंचार में 0.51 प्रतिशत, जिंस में 0.47 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 0.40 प्रतिशत, सेवाओं में 0.38 प्रतिशत और धातु में 0.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई. दूसरी ओर, बैंक और रियल्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. एशियाई बाजार ब­ढ़त के साथ बंद हुए. चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.36 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 0.77 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.24 प्रतिशत और जापान का निक्की 225, 0.15 प्रतिशत च­ढ़ा.

अमेरिकी बाजार सोमवार को मजबूत रुख के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 790.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,485.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएशिया कप ट्रॉफी प्रकरण में BCCI को श्रीलंका, अफगानिस्तान का समर्थन, नकवी मानने को तैयार नहीं
Next Article दुर्ग: पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या, दो लोग गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.