Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘एक राष्ट्र, एक पति’ बयान पर विवाद
Blog

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘एक राष्ट्र, एक पति’ बयान पर विवाद

atulpradhanBy atulpradhanJune 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘एक राष्ट्र, एक पति’ बयान पर विवाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चंडीगढ. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘एक राष्ट्र, एक पति’ वाले बयान को लेकर मंगलवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की विधवाओं का अपमान करने का आरोप लगाया. मान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर मंगलवार को भाजपा पर कटाक्ष किया और उसपर सिंदूर के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया. मान ने पूछा कि क्या उसने ‘एक राष्ट्र, एक पति’ योजना शुरू की है.

मान की टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की विधवाओं का अपमान किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की. मान ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में ये टिप्पणी की. लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा कथित रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर वोट मांगने के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा, ”वे सिंदूर के नाम पर वोट मांग रहे हैं. उन्होंने सिंदूर को मजाक में बदल दिया है. क्या आपने यह नहीं देखा?” मान ने कहा, ”अगर वे आपके घर सिंदूर लेकर आएं तो क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे. क्या यह ‘एक राष्ट्र, एक पति’ योजना है?” पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को होगा जबकि 23 जून को यहां मतगणना होगी.

भाजपा की पंजाब इकाई ने मान की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ‘सारी सीमाएं पार कर दी हैं.’ भाजपा प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह ऑपरेशन आतंकवाद, शहादत और भारतीयों के जीवन की रक्षा के बारे में था. लेकिन शून्य संवेदनशीलता वाले व्यक्ति भगवंत मान इसे कैसे समझेगे? एक व्यक्ति जो भारतीय सेना का मजाक उड़ाता है, वीर नारियों का अपमान करता है, हर पवित्र प्रतीक को मजाक में बदल देता है, ऐसा व्यक्ति कभी भी सिंदूर का मूल्य नहीं समझेगा.”

इससे पहले दिन में जब कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से यहां संवाददाताओं ने पूछा कि भाजपा ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट मांग रही है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि भाजपा घर-घर जाकर सिंदूर बांटना शुरू कर दे. वडिंग ने कहा कि अन्यथा, भाजपा के लोगों को पंजाब की महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि महिलाओं के सिंदूर पर केवल उनके पति का अधिकार है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेएफसीसी अपनी मांग पर अड़ा, कहा- कर्नाटक में हर कोई चाहता है कि कमल हासन माफी मांगें
Next Article ‘अज्ञात जानवर’ ने सोते हुए 17 लोगों को काटा, छह लोगों की रहस्यमय हालात में मौत
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.