रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल विधायक श्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंचा था।
मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों के साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की एकता, सहयोग और प्रगति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार समाज के विकास में हरसंभव मदद करेगी।
मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के पश्चात आगामी 10 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास घेराव का कार्यक्रम यादव समाज ने स्थगित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री निवास में माधव लाल यादव ने मुख्यमंत्री को श्रीफल शाल पहनाकर सम्मान किया।
उक्त अवसर पर दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव, गुलेंद्र यादव,बोधन यादव ,देवेंद्र यादव, पिंटा यादव, परमानंद यदु, नवीन यदु, रामा यादव, विनय यदु, जगमोहन यादव, सहित समाज प्रमुख गण उपस्थित रहे।

