रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम साय दोपहर 2.15 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 4.40 बजे वे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सीएम साय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही निगम-मंडल में भी नियुक्ति को लेकर भी मंथन हो सकता है। वहीं नड्डा के आगामी दिनों में छग दौरे पर भी चर्चा हो सकती है।

नगरीय निकाय चुनाव से पहले ही छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। यहां दो विधायकों को मंत्री बनाया जाना है। मंत्री पद के लिए जिन दो विधायकों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें रायपुर उत्तर से पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम प्रमुख है।

वहीं इन दो के अलावा मंत्रिमंडल के अन्य संभावित नामों की बात करें तो ये माना जा रहा है कि भाजपा ने इस बार कम से कम एक सीनियर नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने का फैसला लिया है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत में से किसी को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version