Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा: एअर इंडिया का विमान रनवे से आगे निकला
Country

मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा: एअर इंडिया का विमान रनवे से आगे निकला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा: एअर इंडिया का विमान रनवे से आगे निकला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: कोच्चि से आ रहा एअर इंडिया का एक विमान सोमवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद विमान को जांच के लिए रोक दिया गया। एक एयरलाइन प्रवक्ता ने बताया कि विमान को सुरक्षित रूप से टैक्सी कर दिया गया है। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य उतर गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए), मुंबई के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के मुख्य रनवे 09/27 को मामूली नुकसान की सूचना मिली है। परिचालन जारी रखने के लिए दूसरे रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ’21 जुलाई, 2025 को कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या AI2744 की लैंडिंग के दौरान भारी बारिश हुई। इस वजह से लैंडिंग के बाद विमान रनवे से बाहर निकल गया। बाद में विमान सुरक्षित रूप से गेट तक टैक्सी कर गया। सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित उतर गए हैं।’

सूत्रों के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम स्थिति का आकलन कर रही है। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

रांची में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट हुई थी कैंसिल
इससे पहले एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को दिल्ली जाने वाली एक उड़ान के यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया। एक दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण इस उड़ान को रद्द करना पड़ा था। विमानन कंपनी ने कहा कि वह परिचालन की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। दरअसल, रांची-दिल्ली मार्ग पर उड़ान रद्द होने से रविवार शाम रांची में हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान यात्री एयरलाइन के कर्मचारियों से समय-निर्धारण को लेकर बहस करते देखे गए।

एयरलाइन ने क्या कहा?

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘रांची से हमारी एक उड़ान तकनीकी समस्या के कारण बोर्डिंग के तुरंत बाद रद्द कर दी गई। मेहमानों को विकल्प दिए गए हैं, जिनमें होटल में ठहरने के साथ अगली उपलब्ध उड़ान की व्यवस्था भी है। उन्हें पूर्ण धनवापसी के साथ टिकट रद्द करने का भी विकल्प दिया गया है। हमें असुविधा के लिए खेद है। हम अपने परिचालन के हर पहलू में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबांग्लादेशी वायुसेना का एफ-7 लड़ाकू विमान स्कूल पर गिरा, एक की मौत
Next Article भगवान गणेश की ‘आपत्तिजनक’ प्रतिमाओं को लेकर विवाद, तीन मूर्तिकारों पर मामला दर्ज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.