मुंबई: बकाया वेतन को लेकर उपजे कथित विवाद में एक पूर्व सहकर्मी ने 41 वर्षीय सुरक्षा गार्ड पर हंसिये से हमला किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ललित प्रेमसागर तिवारी (26) ने पीड़ित दीपक कल्पनाथ दुबे को निशाना तब बनाया जब वह कांदिवली इलाके की एक इमारत में अपनी ड्यूटी पर था।

तिवारी पहले इसी इमारत में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था लेकिन कंपनी ने उसे कथित तौर पर लापरवाही करने और उसके खिलाफ बार-बार शिकायत मिलने के बाद नौकरी से तो निकाला ही, उसका वेतन भी रोक दिया। फिर दीपक दुबे को उसकी जगह काम पर रखा गया था।

तिवारी 13 जुलाई की सुबह इमारत में गया और बकाया वेतन को लेकर दुबे से उसकी तीखी बहस हो गई। अधिकारी ने बताया कि बहस के दौरान उसने अपने बैग से हंसिया निकाला और दुबे के सिर, पैर, पेट और हाथ पर वार कर दिया।

सूचना मिलने पर कांदिवली पुलिस मौके पर पहुंची और दुबे को सरकारी शताब्दी अस्पताल ले गई। तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version