Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा को तलब किया
Entertainment

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा को तलब किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा को तलब किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तलब किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. ऋण राशि की हेराफेरी के आरोपी कुंद्रा को 15 सितंबर को ईओडब्ल्यू अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है.

अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने पिछले हफ़्ते कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ ‘लुक-आउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया था, ताकि अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करने वाले इस दंपति को देश छोड़ने से रोका जा सके. एजेंसी ने कुंद्रा को बयान दर्ज करने के लिए अकेले तलब किया है. उन्होंने बताया कि अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू थाने में व्यवसायी दीपक कोठारी (60) से ऋण-सह-निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था. कोठारी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी लोटस कैपिटल फाइनेंस र्सिवसेज के निदेशक हैं. कोठारी की शिकायत में कहा गया कि वह राजेश आर्य नामक व्यक्ति के माध्यम से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के संपर्क में आए.

होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक कुंद्रा और शेट्टी ने आर्य के ज.रिए कोठारी से 75 करोड़ रुपये का कर्ज मांगा था. कोठारी ने दावा किया कि इस कर्ज को कर से बचने के लिए निवेश के तौर पर दिखाया जाना था.
शिकायत में कहा गया है कि दंपति ने उन्हें मासिक रिटर्न और मूलधन की अदायगी का वादा किया और कोठारी ने शेयर सदस्यता समझौते के तहत अप्रैल 2015 में 31.9 करोड़ रुपये अंतरित किए, इसके बाद सितंबर 2015 में एक पूरक समझौते के तहत 28.53 करोड़ रुपये अंतरित किए.

लेकिन ऋण के लिए व्यक्तिगत गारंटी देने वालीं शिल्पा शेट्टी ने सितंबर 2016 में निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया और कोठारी को बाद में पता चला कि एक अन्य समझौते पर चूक करने के कारण उनकी कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही चल रही थी.
कोठारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने व्यवसाय के लिए ऋण दिया था, लेकिन दंपति ने उस धन का निजी इस्तेमाल कर लिया. अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 314 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत
Next Article जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.