Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मुंबई उच्च न्यायालय की पीठ ने मराठा आरक्षण के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग किया
Country

मुंबई उच्च न्यायालय की पीठ ने मराठा आरक्षण के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुंबई उच्च न्यायालय की पीठ ने मराठा आरक्षण के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: मुंबई उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने सोमवार को मराठा समुदाय के सदस्यों को आरक्षण के लिए कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों द्वारा दायर इन पांच याचिकाओं में दावा किया गया है कि मराठा समुदाय को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने से उन्हें (मराठा समुदाय के लोगों को) ओबीसी श्रेणी में शामिल कर लिया जाएगा।

ये याचिकाएं न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति संदेश पाटिल की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आईं।
हालांकि, न्यायमूर्ति पाटिल ने कहा कि वह इन याचिकाओं पर सुनवाई नहीं कर सकते, जिसके बाद पीठ ने बिना कोई कारण बताए याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।

अब इन याचिकाओं को मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए रखा जाएगा। ये याचिकाएं ओबीसी श्रेणी से आने वाले संगठनों कुनबी सेना, महाराष्ट्र माली समाज महासंघ, अहीर सुवर्णकार समाज संस्था, सदानद मांडलिक और महाराष्ट्र नाभिक महामंडल द्वारा दायर की गई हैं।

उन्होंने दावा किया कि सरकार का निर्णय मनमाना, असंवैधानिक और कानून की दृष्टि से अनुचित है, और इसे रद्द किया जाना चाहिए। कुनबी सेना ने अपनी याचिका में दावा किया कि सरकारी प्रस्ताव तीन जातियों – कुनबी, कुनबी मराठा और मराठा कुनबी – के प्रमाण पत्र जारी करने के आधार और मानदंडों में बदलाव करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये प्रस्ताव ‘‘अस्पष्ट’’ हैं और इनसे ‘‘पूरी तरह अराजकता’’ फैल जाएगी। याचिका में दावा किया गया है, ‘‘समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने का निर्णय अन्य पिछड़ा वर्ग से मराठा समुदाय को जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने का एक भ्रामक और अस्पष्ट तरीका है।’’

मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने का सरकार का निर्णय आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा 29 अगस्त से दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में पांच दिनों के अनशन के बाद आया है।
जरांगे और उनके समर्थकों ने पांच दिनों तक दक्षिण मुंबई के कई महत्वपूर्ण इलाकों को घेर रखा था, जिसे लेकर मुंबई उच्च न्यायालय ने नाराजगी जताई थी। अदालत ने कहा था कि मुंबई में गतिरोध पैदा हो गया है और शहर पूरी तरह से ठप हो गया है।

सरकार ने दो सितंबर को हैदराबाद राजपत्र पर एक सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया और मराठा समुदाय के उन लोगों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने में सहायता के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की, जो पूर्व में खुद को कुनबी के रूप में मान्यता देने वाले दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करने में सक्षम हैं।

राज्य के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा हैदराबाद राजपत्र के कार्यान्वयन पर जीआर जारी करने के बाद ओबीसी में खलबली मची है क्योंकि इस जीआर के आधार पर मराठा समुदाय के पात्र सदस्य कुनबी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे वे प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ओबीसी श्रेणी के अंतर्गत आरक्षण का दावा कर सकेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सलियों से भिड़ंत, एक नक्सली ढेर
Next Article सफाई नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी, नगर निगम शराब और कबाड़ी दुकानें सील
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.