ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर अपनी 17 वर्षीय बेटी को भीख मांगने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक दंपति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बाल कल्याण टीम के सदस्यों ने सोमवार रात स्टेशन के प्लेटफार्म पर किशोरी को भीख मांगते हुए देखा और पुलिस से संपर्क किया।

ठाणे राजकीय रेलवे पुलिस की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना धुसाने ने बताया कि कलवा क्षेत्र में रहने वाला दंपति कथित तौर पर अपनी बेटी से स्टेशन पर भीख मंगवाता था और उसके द्वारा लाए गए धन से गुजर बसर करता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की को नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिए भी मजबूर किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और उसके माता-पिता के खिलाफ किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version