Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»नारायणपुर: 12 नक्सलियों ने डाले हथियार, 18 लाख के इनामी भी शामिल
Chhattisgarh

नारायणपुर: 12 नक्सलियों ने डाले हथियार, 18 लाख के इनामी भी शामिल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नारायणपुर: 12 नक्सलियों ने डाले हथियार, 18 लाख के इनामी भी शामिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jeevan Ayurveda

नारायणपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षाबलों के सतत् “नक्सल उन्मूलन अभियान” के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है. 17 सितम्बर 2025 को नारायणपुर में 12 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ ली. इनमें 2 एरिया कमेटी सदस्य समेत कुल 18 लाख रुपये के इनामी नक्सली शामिल हैं. इससे पहले 11 सितंबर को नक्सलियों के स्लीपर सेल के 16 नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया था.

Ad

18 लाख के इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण: बुधवार को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एरिया कमेटी सदस्य, LOS-CNM सदस्य, PPCM, जनताना सरकार अडयाभ, मिलिट्री लाटून सदस्य, प्लाटून पार्टी सदस्य, सीएनएम सदस्य, मिलिशिया कमांडर और जनताना सरकार सदस्य शामिल हैं.

नारायणपुर नक्सल सरेंडर
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी नक्सली लंबे समय से सक्रिय थे और विभिन्न वारदातों में शामिल रहे हैं. सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव, लगातार कैम्पों की स्थापना, नक्सलियों की अमानवीय और आधारहीन विचारधारा, बाहरी माओवादियों द्वारा भेदभाव और महिलाओं के शोषण से त्रस्त होकर उन्होंने मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया. इंटेरोगेशन में नक्सलियों ने स्वीकार किया कि शीर्ष माओवादी लीडर ही आदिवासियों के असली दुश्मन हैं, जो जल-जंगल-जमीन और न्याय के झूठे सपनों का लालच देकर ग्रामीणों को गुलाम बनाते हैं. महिला नक्सलियों के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण की बात भी उन्होंने खुलकर सामने रखी.

नारायणपुर में लगातार नक्सली कर रहे सरेंडर
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि: आत्मसमर्पण करने वाले सभी 12 नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया. साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन पुनर्वास नीति के तहत सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

आत्मसमर्पित नक्सलियों के नाम, पद और घोषित इनामी राशि इस प्रकार है :
1. सुदरेन नेताम उर्फ सुधाकर – एरिया कमेटी सदस्य, इनाम ₹5 लाख
2. धोबा सलाम उर्फ महेश सलाम – एरिया कमेटी सदस्य, इनाम ₹5 लाख
3. सतारो सलाम – AOS-CNM सदस्य, इनाम ₹2 लाख
4. लक्ष्मण माडवी – मिलिट्री लाटून PPCM, इनाम ₹2 लाख
5. राजू राम ओयाम – पार्टी सदस्य (PM), इनाम ₹1 लाख
6. चैतू उर्फ बलदेव मरकाम – जनताना सरकार अडयाभ, इनाम ₹1 लाख
7. आयते पोडियाम – SZCM पार्टी सदस्य, इनाम ₹1 लाख
8. कुमे माड़वी– CNM सदस्य, इनाम ₹50 हजार
9. मंगतू वड्डदा– CNM सदस्य, इनाम ₹50 हजार
10. रुक्मी पोडियाम – जनताना सरकार सदस्य
11. शंकर मड़काम – मिलिशिया कमांडर
12. मंगलो पोडियाम – जनताना सरकार उपाध्यक्ष

जिला पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने कहा – “अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में रहने वाले आदिवासी बंधुओं को माओवादी विचारधारा से बाहर निकालना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही हमारी प्राथमिकता है.”

वहीं बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी.ने कहा “वर्ष 2025 में शीर्ष माओवादी नेतृत्व को सुरक्षा बलों ने भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसके चलते संगठन के पास अब आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.”

नारायणपुर में लगातार नक्सली कर रहे समर्पण: समर्पण कार्यक्रम के दौरान 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार भारदाज, 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी अशोक कुमार, जिला पुलिस अधिकारी व अन्य सुरक्षाबल मौजूद रहे.

नारायणपुर में 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का संकेत है कि अबूझमाड़ में नक्सलवाद की पकड़ कमजोर हो रही है और आदिवासी समाज नक्सली विचारधारा से तंग आकर विकास की राह पर लौट रहा है. यह समर्पण न केवल सुरक्षाबलों की रणनीतिक सफलता है बल्कि स्थानीय आदिवासी समाज के लिए एक नई उम्मीद भी है.

Jeevan Ayurveda Clinic
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleझारखंड: रांची हवाई अड्डे पर ‘यात्री सेवा दिवस’ मनाया गया
Next Article CM साय ने नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल… स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का किया विमोचन… स्वच्छता की दिलाई शपथ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.