नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आठ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में दो महिला नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया.

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सुखलाल जुर्री (33), हुर्रा उर्फ हिमांशू मिड़ियाम (25), कमला गोटा (32), राजू पोडियाम उर्फ सुनील पोडियाम (33), दीपा पुनेम, मनीराम कोर्राम (20), सुक्कू फरसा उर्फ नागेश (18) और रामू राम पोयाम (23) शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली डिविजनल कमेटी सदस्य जुर्री और नक्सली हुर्रा पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था.

वहीं कमला गोटा और राजू पोडियाम पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया और उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं दी जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक कुल 148 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version