मुंबई. दक्षिण मुंबई स्थित नौसेना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने स्वयं को नौसैनिक कर्मी बताकर संतरी ड्यूटी पर तैनात एक जूनियर नाविक को वहां से जाने दिया और फिर रायफल तथा गोलियों के साथ फरार हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भारतीय नौसेना और मुंबई पुलिस ने आरोपी व्यक्ति और हथियारों की तलाश के लिए संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात दक्षिण मुंबई स्थित नौसेना के आवासीय परिसर में हुई. मामले की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी’ गठित किया गया है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने नौसेना की वर्दी पहन रखी थी और वह कथित तौर पर संतरी ड्यूटी पर तैनात नाविक के पास पहुंचा. उसने दावा किया कि वह उसे ‘रिलीव’ कर उसकी जगह ड्यूटी करने आया है.

उन्होंने बताया कि जूनियर नाविक ने उसे रायफल और गोलियां सौंप दीं. कुछ समय बाद जब संतरी ड्यूटी संभालने वाला व्यक्ति वहां नहीं दिखा, तब शक हुआ और खोजने पर पता चला कि वह रायफल और गोलियों सहित नदारद हो चुका है. कफ परेड पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा भी की जा रही है और भारतीय नौसेना इस जांच में पूर्ण सहयोग कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version