Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»निक्की हत्याकांड: हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे पति के पैर में गोली लगी, सास गिरफ्तार
Country

निक्की हत्याकांड: हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे पति के पैर में गोली लगी, सास गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 25, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
निक्की हत्याकांड: हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे पति के पैर में गोली लगी, सास गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नोएडा. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए 26 वर्षीय निक्की की कथित तौर पर हत्या को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच पुलिस ने रविवार को उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे उसके पति को पैर में गोली लग गई.
मृतका निक्की के परिजनों ने दावा किया कि 2016 में उसकी शादी के बाद से ही उसे 36 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था, जबकि उन्होंने निक्की के ससुराल वालों की स्कॉर्पियो वाहन और मोटरसाइकिल की मांग पूरी भी कर दी थी.

इस घटना के विचलित करने वाले वीडियो और निक्की के बेटे तथा बहन की गवाही सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी पति विपिन भाटी और एक अन्य महिला ने निक्की के साथ मारपीट की और उसके बाल पकड़कर घसीटा.
एक अन्य वीडियो क्लिप में निक्की को आग की लपटों से घिरे हुए और सीढि.यों से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है, और फिर वह गिर पड़ती है. अस्पताल ले जाते समय बृहस्पतिवार रात को निक्की की मौत हो गई थी.

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार, शनिवार को गिरफ्तार किए गए विपिन को पुलिस अपराह्न करीब डेढ़ बजे सबूत बरामद करने के लिए ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की. पुलिस अधिकारी ने कहा, ”विपिन का पीछा किया गया और पैर में गोली लगने के बाद उसे पकड़ लिया गया.” आरोपी विपिन की मां दया (55) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पीआरओ ने बताया कि दया घटना के बाद से फरार थी और पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उसका नाम भी शामिल है.

पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस थाने में शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) (हत्या), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 61 (2) (आजीवन कारावास या अन्य के साथ दंडनीय अपराध करने का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने बताया कि मामला 22 अगस्त को दर्ज किया गया. ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने कहा, ”विपिन भाटी को ग्रेटर नोएडा में घटनास्थल से इस्तेमाल की गई ज्वलनशील पदार्थ की बोतल बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था, इसी बीच उसने उपनिरीक्षक की बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश की. उसने पुलिस की टीम पर भी गोलियां चलाईं और आत्मरक्षा में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. ” पीड़िता के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि उसकी दो बेटियों कंचन (29) और निक्की (26) की शादी 2016 में क्रमश: रोहित भाटी और विपिन भाटी से हुई थी.

भिखारी सिंह ने कहा, ”तब से वे दोनों बेटियों को प्रताड़ित कर रहे हैं और दहेज की मांग कर रहे हैं. उन्होंने एक स्कॉर्पियो कार मांगी, जो हमने उन्हें दे दी और फिर एक बुलेट मोटरसाइकिल मांगी, जो हमने उन्हें दे दी. उनकी मांगें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं. और उसके बाद वे हमसे 36 लाख रुपये मांगने लगे.” सिंह ने दावा किया कि विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत आयोजित की गई, लेकिन सभी प्रयास व्यर्थ गए.

निक्की के पिता ने कहा, ”मैं चाहता हूं कि परिवार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई हो और एनकाउंटर हो. ये बाबा (योगी आदित्यनाथ) की सरकार है, इनके घर पर भी बुलडोजर चलवा देना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे.” निक्की की मां ने विपिन के पूरे परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. निक्की का उसके परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया. कंचन की शिकायत के आधार पर निक्की के पति विपिन और उसके परिवार के खिलाफ कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेंद्र ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थिंयों की संख्या नहीं घटायी, केवल समीक्षा के लिए कहा: जोशी
Next Article Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पति विपिन और सास दया की पहले हो चुकी गिरफ्तारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.