Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»निर्वाचन आयोग ने भाजपा के दबाव में वीडियो फुटेज नष्ट करने का फैसला लिया: अखिलेश यादव
Country

निर्वाचन आयोग ने भाजपा के दबाव में वीडियो फुटेज नष्ट करने का फैसला लिया: अखिलेश यादव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
निर्वाचन आयोग ने भाजपा के दबाव में वीडियो फुटेज नष्ट करने का फैसला लिया: अखिलेश यादव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि चुनाव प्रक्रिया के 45 दिन बाद वीडियो फुटेज नष्ट करने का निर्वाचन आयोग का फैसला संभवत? “भाजपा के दबाव में” लिया गया है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, “हम इसका विरोध करेंगे और अपने विचार रखेंगे. अगर सवाल यह है कि डेटा कहां स्टोर किया जाए, तो इस पर विचार करें: देश के अधिकांश घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं; डेटा घरों और दुकानों में भी संग्रहीत है.”

उन्होंने कहा, “यह सरकार दावा करती है कि देश के सबसे बड़े डेटा सेंटर उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे हैं. राज्य सरकार डेटा सेंटर मालिकों के लिए विशेष पैकेज पेश कर रही है. जब इतने बड़े डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं, तो चुनाव डेटा स्टोर करने के लिए जगह कैसे नहीं हो सकती?” यादव ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि चुनाव संबंधी डेटा सुरक्षित रखा जाए. तभी कभी कोई शिकायत होने पर कार्रवाई की जा सकेगी. मुझे लगता है कि निर्वाचन आयोग भाजपा के दबाव में ऐसा निर्णय ले रहा है.”

आयोग ने अपने इलेक्ट्रॉनिक डेटा का उपयोग ‘दुर्भावनापूर्ण विमर्श’ गढ़ने के लिए किए जाने की आशंका के चलते अपने राज्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यदि 45 दिन में चुनाव को अदालत में चुनौती नहीं दी जाती तो वे सीसीटीवी कैमरा, वेबकास्टिंग और चुनाव प्रक्रिया के वीडियो फुटेज को नष्ट कर दें. मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग फुटेज सार्वजनिक करने की मांग उठने के बाद आयोग के अधिकारियों ने कहा कि इससे मतदाताओं की निजता और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का उल्लंघन होगा.

उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसी मांगें काफी वास्तविक लग सकती हैं और इस विमर्श के अनुकूल हो सकती हैं कि यह मतदाताओं के हित में है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा के लिए है, लेकिन वास्तव में यह प्रतिकूल हैं. मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा के उपचुनाव में मतदान का जिक्र करते हुए, यादव ने कहा कि उस समय की सीसीटीवी फुटेज निकालनी चाहिए, जिसमें तमाम गड़बड़ी हुई.

यादव ने दावा किया, “वे कहते हैं कि निजता का हनन हो रहा है. यह निजता का मामला नहीं है. यह वोट लूटने के लिए पुलिस द्वारा किया गया माफिया कृत्य है. इसका पर्दाफाश होना चाहिए. हम निर्वाचन आयोग से कहेंगे कि इससे हमारी निजता का हनन नहीं होगा. अगर उन्हें मतदाताओं से हलफनामा चाहिए तो हम मतदाताओं से हलफनामा जमा करने का अनुरोध करेंगे. कुंदरकी के सीसीटीवी कैमरों में जो कुछ भी कैद हुआ है, उसे टीवी चैनलों पर दिखाया जाना चाहिए ताकि पता चले कि किसने वोट डाला है. अगर आप ये वीडियो देखेंगे तो आपको वरिष्ठ पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में वोट डालते हुए दिखेंगे.” उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश मतपत्रों के माध्यम से मतदान कर रहे हैं.

विदेश में फंसे भारतीयों के बारे में सपा प्रमुख ने कहा, “उत्तर प्रदेश के कुछ लोग यात्रा पर गए हैं. मैंने उनसे बात की. उन्होंने कहा कि 2,500-3,000 लोग फंसे हुए हैं और भारत मदद नहीं कर रहा है. उड़ानें खाली लौट रही हैं, लेकिन उन्हें वापस लाने वाला कोई नहीं है. 19 जून से इस समूह का कोई भी व्यक्ति वापस नहीं आ सका है.ह्व यादव ने कहा, “मैं भारत सरकार से अपील करूंगा कि जो भारतीय दूसरे देशों में फंसे हैं या अपने देश वापस जाना चाहते हैं और अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं, भारत सरकार उन सभी भारतीयों को उनके घर भेजने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था करे और विशेष कूटनीतिक तरीके अपनाए. अगर भारत सरकार ऐसा करने में असमर्थ है, तो उसे ‘विश्वगुरु’ होने का दिखावा करना बंद कर देना चाहिए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफोर्दो में भूमिगत परमाणु केन्द्र के प्रवेश द्वार को पहुंचा नुकसान : उपग्रह तस्वीरों से मिली जानकारी
Next Article बीजापुर में चार नक्सली और एक समर्थक गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.