Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»निर्वासन की आशंकाओं के बीच सीमा के वकील बोले- वह भारत की बहू, सहानुभूति दिखाई जाए
Blog

निर्वासन की आशंकाओं के बीच सीमा के वकील बोले- वह भारत की बहू, सहानुभूति दिखाई जाए

atulpradhanBy atulpradhanApril 30, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
निर्वासन की आशंकाओं के बीच सीमा के वकील बोले- वह भारत की बहू, सहानुभूति दिखाई जाए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नोएडा/हैदराबाद. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान वापस भेजे जाने की आशंका का सामना कर रही सीमा हैदर के वकील ने कहा है कि उनके साथ दया दिखाई जानी चाहिए, क्योंकि वह भारत की बहू हैं. सीमा पहले से ही पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शादीशुदा थी और 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी थी, ताकि वह एक भारतीय व्यक्ति से शादी कर सके.

केंद्र द्वारा आतंकी हमले के जवाब में सभी पाकिस्तानी नागरिकों को महीना खत्म होने से पहले भारत छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद वह नए सिरे से जांच का सामना कर रही है. उनके वकील ए पी सिंह ने कहा, “सीमा ने पाकिस्तान में रहते हुए हिंदू धर्म अपना लिया और नेपाल तथा भारत में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एक भारतीय से विवाह कर लिया. इसलिए अब वह भारत की बहू हैं और लोगों को उनके प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए.”

उन्होंने कहा, “कुछ लोग पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सीमा को निशाना बना रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह गलत है. उनके मामले को मानवीय आधार पर देखा जाना चाहिए.” सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में रहते हुए सीमा ने अपने पति को तलाक दे दिया और अपने पिता के घर चली गई. पिता की मौत के बाद उसकी मुलाकात सचिन मीना से हुई. बाद में दोनों दोस्त बन गए और सीमा ने पाकिस्तान में हिंदू धर्म अपना लिया.

उन्होंने कहा “इसके बाद सीमा नेपाल आ गई, जहां उसने सचिन से शादी कर ली. उसके बाद उसने भारत में कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन कर लिया. दंपति की एक बच्ची है और उसका नाम भारती रखा गया है, जिसका मतलब मीरा होता है. वकील ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार ने लड़की को जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया है.” सीमा ने 26 अप्रैल को सरकार से अपील की कि उसे भारत में रहने दिया जाए. एक वीडियो क्लिप में उसे यह कहते हुए सुना गया, “मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं. मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती. मैं प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) से अपील करती हूं कि मुझे भारत में रहने दिया जाए.”

तेलंगाना की जेलों में वर्षों से बंद दो पाकिस्तानी नागरिक, पड़ोसी देश का स्वीकार करने से इनकार

तेलंगाना की जेलों में पाकिस्तान के दो नागरिक वर्षों से बंद हैं, जबकि उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है. अपने निर्वासन की प्रतीक्षा में वे कई वर्षों से जेल में कैद है. हालांकि, पाकिस्तान सरकार उन्हें अपना नागरिक मानने से इनकार कर रही है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. शेर अली केशवानी की उम्र 75 वर्ष है और वह 2015 से चेरलापल्ली केंद्रीय जेल में बंद हैं. उन पर जासूसी का आरोप था जिसमें वह हैदराबाद अदालत से बरी हो गए थे.

केशवानी को उत्तर प्रदेश में एक अन्य मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्होंने 2014 में अपनी सजा पूरी कर ली थी, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें आगरा जेल से हैदराबाद लाया गया था दूसरे पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद नज.ीर की उम्र लगभग 55 साल है. वह 2013 में नेपाल के रास्ते भारत आए और हैदराबाद में पारंपरिक चिकित्सा दवाओं के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए. अदालत ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई, जो वर्ष 2018 में पूरी हो चुकी है. तब से वे चंचलगुडा केंद्रीय जेल में हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के निर्वासन के लिए पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क किया गया, लेकिन पड़ोसी देश की सरकार ने उन्हें अपना नागरिक मानने से इनकार कर दिया. चूंकि तेलंगाना में कोई निरुद्ध केन्द्र नहीं है, इसलिए राज्य सरकार के आदेशानुसार वे जेल में ही रहेंगे.

तेलंगाना जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “वास्तव में उनकी सजा पूरी हो चुकी है. उन्हें राजनयिक पहुंच के लिए तिहाड़ जेल (दिल्ली) भेजा गया था, लेकिन पाकिस्तान उन्हें अपना नागरिक नहीं मान रहा है. राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, वे अपने निर्वासन तक हिरासत में ही रहेंगे.” पुलिस ने बुधवार को बताया कि हाल ही में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर चार पाकिस्तानी नागरिक हैदराबाद से वापस लौट चुके हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन करके यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक प्रस्थान की निर्धारित समय सीमा से अधिक समय तक भारत में न रहे. कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कुमार सेवानिवृत्त हुए, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक लेंगे जगह
Next Article छत्तीसगढ़ में ग्रामीण बस सेवा योजना को मंजूरी मिली
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.