Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग; जांच के निर्देश जारी
Chhattisgarh

नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग; जांच के निर्देश जारी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग; जांच के निर्देश जारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jeevan Ayurveda

मुंगेली

जिले के ग्राम पंचायत पैजनियां में बीते कुछ वर्षों से चल रहे शराब और गांजे की अवैध बिक्री ने गांव की सामाजिक व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. इसे लेकर गांव वालों ने पंचायत और प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनदर्शन कार्यक्रम में प्रशासन को औपचारिक शिकायत सौंपी. ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के साथ गांजे की भी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है. इसका असर न सिर्फ गांव के माहौल पर पड़ रहा है, बल्कि युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य भी दांव पर लगा रहा है.

Ad

खुलेआम नशे के अवैध कारोबार
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ स्थानीय लोग लंबे समय से अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब के साथ-साथ गांजे की भी खुलेआम बिक्री कर रहे हैं. इससे न केवल गांव का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि युवा वर्ग भी नशे की गिरफ्त में आकर अपने भविष्य से समझौता कर रहा है. शराब पीकर आए दिन गांव में गाली-गलौच, झगड़े और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं.

शिक्षा संस्थाओं पर बुरा असर
सबसे गंभीर बात यह है कि शिक्षा संस्थाओं जैसे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के पास शराब की खाली बोतलें, प्लास्टिक गिलास और गंदगी फैली पाई जाती है. इससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है. टूटे बोतलों के कांच के टुकड़े बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं.

सामाजिक माहौल बुरी तरह प्रभावित
स्थानीय लोगों ने इस गंभीर समस्या को लेकर पंचायत सरपंच को सामूहिक ज्ञापन सौंपा. सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर जनदर्शन कार्यक्रम में प्रशासन को ज्ञापन दिया.

ग्रामीणों का आरोप : मिलीभगत से फल-फूल रहा है नशे का कारोबार
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार गांव में चल रहे अवैध शराब और गांजे के कारोबार की स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की, जिस पर कार्रवाई तो हुई, लेकिन वह सिर्फ औपचारिकता तक सीमित रह गई. आरोप है कि अवैध कारोबार करने वालों को पकड़ा जरूर जाता है, लेकिन उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती. कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया जाता है, जिससे उनका हौसला और बढ़ जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि यह सारा अवैध धंधा स्थानीय स्तर पर मिलीभगत से फल-फूल रहा है. जब तक दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह गोरखधंधा यूं ही चलता रहेगा. जनदर्शन में ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर यह संदेह और नाराजगी जताई है. साथ ही ऊपरी प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

प्रशासन ने कार्रवाई के दिए संकेत
इस संबंध में बात करते हुए अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त हुई है. इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.

ग्रामीणों की क्या है मांगे
ग्रामीणों की मांग है कि गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो. स्कूल और आंगनबाड़ी की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जाए. इसके अलावा गांव में सामाजिक शांति और सुरक्षा की बहाली हो.

आंंदोलन की चेतावनी
प्रशासन के संज्ञान के बाद लोगों को उम्मीद है कि गांव में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे. ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती, तो वे आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे.

Jeevan Ayurveda Clinic
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउद्धव ने फिर की राज ठाकरे से मुलाकात: शिवसेना-UBT और मनसे के बीच गठबंधन की चर्चा के बीच अहम बैठक
Next Article CM साय ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का किया शुभारंभ, बोले – बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Chhattisgarh

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.