राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में रविवार को बड़ी संख्या में छात्र एकजुट हुए हैं. 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय के पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस प्रदर्शन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला है. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त और प्रभावी कानून लागू करने की मांग की. उनका कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मजबूत कानूनी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए. प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने री-नीट एग्जाम से जुड़ी घटनाओं के बाद आत्महत्या करने वाली हरिका राव के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय देने की भी मांग की. प्रदर्शन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला. एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों की मांगों के समर्थन करने पहुंचे हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version