राष्ट्रवाणी: बी टाउन एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि वह हादसे का शिकार हो गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) फिलहाल हॉस्पिटल में चल रहा ट्रीटमेंट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आकाशवाणी और प्यार का पंचनामा जैसी मूवीज से फैंस का दिल जीतने वालीं अदाकारा नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है।
खबर है कि विदेश में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के वक्त नुसरत के साथ एक हादसा हो गया है, जिसकी वजह से अभिनेत्री घायल हो गई हैं। चोटिल होने के बाद नुसरत भरूचा को पास के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पूरा मामला क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं- दरअसल एनडीटीवी की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मौजूदा समय में नुसरत भरूचा इंडोनेशिया के द्वीप प्रांत बाली में मौजूद हैं।
वहां वह अपने वर्क कमिंटमेंट के आधार पर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। उसकी शूटिंग जारी थी और इसी दौरान नुसरत के साथ एक एक्सीटेंड हो गया है, जिसकी वजह से अभिनेत्री चोटिल हो गई हैं। आनन-फानन में उनकी बाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां छोरी फिल्म एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट चल रहा है।
हालांकि, इस रिपोर्ट में ये खुलासा नहीं किया है कि नुसरत भरूचा को कितनी चोट लगी है और इस हादसे की असली वजह क्या है। इतना ही नहीं नुसरत भरूचा के साथ हुए इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि जागरण नहीं करता है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है वे अभिनेत्री की सलामती की दुआएं कर रहे हैं।
ये पहला मौका नहीं है, जब नुसरत भरूचा का नाम अपने एक्टिंग करियर के अलावा अन्य किसी वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। इससे पहले मिडिल ईस्ट में हुए संघर्ष के बीच भी नुसरत वहीं फंस गई थीं और फिर उनको रेस्क्यू कर इंडिया लाया गया था। बात की जाए नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो वह ओटीटी पर आएगी और उसका नाम घूसखोर पंडत है।
जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी लीड रोल में मौजूद हैं। इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की एक अपकमिंग अनटाइटल फिल्म को लेकर भी नुसरत का नाम चर्चा में है।
