Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ओडिशा : IPS अधिकारी के कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की ‘टांगें तोड़ने’ के निर्देश से विवाद उपजा
Country

ओडिशा : IPS अधिकारी के कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की ‘टांगें तोड़ने’ के निर्देश से विवाद उपजा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओडिशा : IPS अधिकारी के कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की ‘टांगें तोड़ने’ के निर्देश से विवाद उपजा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भुवनेश्वर. ओडिशा कैडर के एक आईपीएस अधिकारी ने पुलिसर्किमयों को कथित तौर पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ”टांगें तोड़ने” का निर्देश दिया और उन्हें उनके इस कार्य के लिए ‘इनाम’ देने का आश्वासन दिया है. राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस टिप्पणी की निंदा की है.

यह विवाद उस कथित वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ जिसमें भुवनेश्वर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंह भोल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसर्किमयों को यह निर्देश देते नजर आ रहे हैं कि ”उनकी टांगें तोड़ दो और मुझसे इनाम ले लो.” ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका. पुलिस अधिकारी ने पुरी में भगदड़ को लेकर रविवार रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक प्रदर्शन रैली के दौरान यह कथित निर्देश दिया. पुरी में भगदड़ की घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है.

कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि भीड़ प्रबंधन में चूक हुई, जिसके कारण भगदड़ की घटना हुई. वायरल वीडियो में भोल को मुख्यमंत्री आवास के पास तैनात पुलिस र्किमयों को यह निर्देश देते हुए देखा गया कि वे किसी को भी अवरोधक तोड़ने न दें.

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा, ”यह अत्यधिक निंदनीय है. यह प्रदर्शनकारियों के प्रति भाजपा सरकार के रवैये को दर्शता है. वे (भाजपा) 50 साल बाद भी आपातकाल की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन अब एक वरिष्ठ अधिकारी पुलिस र्किमयों को प्रदर्शनकारियों के पैर तोड़ने का निर्देश दे रहा है. क्या यही लोकतंत्र है?” दास ने भोल पर भुवनेश्वर में एक रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भड़काने का भी आरोप लगाया. अपने बयान से विवाद खड़ा होने पर भोल ने कहा कि उन्होंने पुलिस र्किमयों से अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन करने का आग्रह किया था.

भोल ने कहा, ”मैं पुलिस र्किमयों को कह रहा था कि अगर प्रदर्शनकारी कानून अपने हाथ में लेते हैं और हिंसा व गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.” कांग्रेस की युवा शाखा के नेता यासिर नवाज ने कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और पुरी भगदड़ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस मुख्यमंत्री और कानून मंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर रही थी. लेकिन, भोल का पुलिस र्किमयों को निर्देश देना लोकतंत्र विरोधी और बेहद निंदनीय है.” पुरी में रविवार को रथयात्रा उत्सव के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब 50 अन्य घायल हो गए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री फिर से विदेश यात्रा पर, आंदोलित करने वाले मुद्दों से भाग रहे हैं: कांग्रेस
Next Article डिजिटल इंडिया ने अंतराल को पाटा, अवसरों को लोकतांत्रिक बनाया: प्रधानमंत्री मोदी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.