बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 लाख रुपये मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बालासोर के पुलिस अधीक्षक राज प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को बालासोर शहर के अरदबाजार इलाके में छापा मारा और दो आरोपियों के पास से 228 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की।

पूछताछ के दौरान, उन्होंने मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से इन्हें खरीदने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मादक पदार्थ जब्त किए गए और उनके पास से 18,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम-1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version