Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ओडिशा में छात्रा की मौत: प्रदर्शन के दौरान बीजद नेता हुए घायल, पटनायक ने निंदा की
Country

ओडिशा में छात्रा की मौत: प्रदर्शन के दौरान बीजद नेता हुए घायल, पटनायक ने निंदा की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 16, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओडिशा में छात्रा की मौत: प्रदर्शन के दौरान बीजद नेता हुए घायल, पटनायक ने निंदा की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भुवनेश्वर. ओडिशा के बालासोर जिले में एक कॉलेज छात्रा के आत्मदाह को लेकर बुधवार को यहां विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के विरोध प्रदर्शन के दौरान दो पूर्व मंत्रियों समेत विपक्षी दल के कई कार्यकर्ता और नेता घायल हो गए. एक अधिकारी ने कहा कि ‘लोअर पीएमजी स्क्वायर’ के पास बीजद का प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य सचिवालय ‘लोक सेवा भवन’ की ओर मार्च करते हुए अवरोधकों को पार करने का प्रयास किया और पुलिसर्किमयों से उनकी झड़प हो गई.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बीजद कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें डालीं और आंसूगैस के गोले छोड़े.
हालांकि, घायल बीजद नेताओं ने दावा किया कि उन्हें रबर की गोलियां लगीं. पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया. भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त जगमोहन मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”आरोप झूठ है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे. रबर की गोलियों का इस्तेमाल नहीं किया गया जैसा आरोप लगाया गया है.” दूसरी ओर, बीजद अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने पुलिस की ”ज्यादती” की कड़ी निंदा की और कार्रवाई को ”बर्बर और अमानवीय” बताया.

पटनायक ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”ओडिशा में लोकतांत्रिक विरोध का अधिकार गंभीर खतरे में है. आज, बीजद ने व्यवस्थागत उदासीनता की शिकार 20 वर्षीय छात्रा की दुखद मौत के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल किया.” उन्होंने कहा, ”बीजद नेता जब अनुशासित तरीके से लोक सेवा भवन की ओर बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने शांतिप्रिय भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बिना किसी संकोच के पानी की बौछारें कीं. हैरानी की बात यह है कि उन्होंने बिना किसी उकसावे के रबर की गोलियां भी चलाईं.” राज्यसभा सदस्य सुलता देव ने दावा किया कि उन्हें रबर की गोली लगी और कुछ देर के लिए बेहोश हो गईं.

उन्होंने आरोप लगाया, ”पुलिस ने बिना उकसावे के बर्बरता की.” पूर्व मंत्री सुदाम मरांडी ने आरोप लगाया कि पार्टी नेता प्रीति रंजन घराई को भी रबर की गोलियां लगीं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीजद ने एक बयान में कहा कि पूर्व मंत्री प्रणब प्रकाश दास को भी पैर में गंभीर चोट लगने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया . मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 24 वर्षों तक गृह विभाग के प्रभारी भी रहे पटनायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बीजद के शांतिपूर्ण मार्च को विफल करने के लिए कठोर रणनीति अपनाई.

पटनायक ने कहा कि जबतक जान गंवाने वाली छात्रा के सिलसिले में इंसाफ नहीं हो जाता है तबतक बीजद संघर्ष करता रहेगा.
पटनायक ने सांसद सुलता देव, पूर्व मंत्री प्रणब प्रकाश दास और प्रीति रंजन घराई से फोन पर बात की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

पुलिस आयुक्त एस देव दत्त सिंह ने कहा,”पुलिस ने लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए कार्रवाई की है और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं और आंसू गैस के गोले दागे .” पुलिस आयुक्त ने कहा कि एक राजनीतिक दल को ‘लोअर पीएमजी स्क्वायर’ पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन लोक सेवा भवन की ओर मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई थी.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद बीजद कार्यकर्ता वहां से चले गए और उनमें से कुछ, यानी करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें आंदोलन स्थल से दूर ले जाया गया. बीजद ने कॉलेज छात्रा की मौत की न्यायिक जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस छात्रा ने यौन उत्पीड़न की घटना में कथित तौर पर न्याय न मिलने पर खुद को आग लगा ली थी.

प्रदर्शन से पहले, बालासोर जिले में कॉलेज छात्रा की मौत पर बीजद के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर यहां लोक सेवा भवन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि राज्य सचिवालय के आसपास स्थित राजीव भवन और खारवेल भवन समेत शहर के अन्य सरकारी भवनों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की पूरी जांच और उनकी पहचान के सत्यापन के बाद उन्हें लोक सेवा भवन में प्रवेश दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि आगंतुकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है. हालांकि, पहले से समय लेने वाले लोगों को संबंधित विभागों की सिफारिश पर प्रवेश पास जारी किए जा रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछग में डेढ़ साल में साइबर अपराध के 1,301 मामले दर्ज, पीड़ितों को 107 करोड़ रुपये का नुकसान: शर्मा
Next Article फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.