बरहमपुर: ओडिशा के गंजाम जिले के पलिबंधा गांव में 45 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने कीटनाशक मिला चावल खाकर आत्महत्या की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान एस मामा रेड्डी (45), उनके बेटे राकेश (21) और बेटी मीना (18) के रूप में हुई है।

महिला के पति एस रवींद्र कुमार रेड्डी का निधन लगभग तीन वर्ष पहले हो गया था। अधिकारी ने बताया कि घर से कीटनाशक के कुछ पैकेट बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इन कीटनाशकों का प्रयोग चावल में किया गया था।

गंजाम के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार पात्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला और उसका बेटा अक्सर किसी मुद्दे को लेकर झगड़ते रहते थे। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गांव वालों ने तीनों को पहले छतरपुर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार रात महिला और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version