Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ओडिशा में गरीब लोगों को अधिक ऋण उपलब्ध कराएं निजी बैंक : मुख्यमंत्री माझी
Country

ओडिशा में गरीब लोगों को अधिक ऋण उपलब्ध कराएं निजी बैंक : मुख्यमंत्री माझी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओडिशा में गरीब लोगों को अधिक ऋण उपलब्ध कराएं निजी बैंक : मुख्यमंत्री माझी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को प्रमुख निजी बैंकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत राज्य के गरीबों को दिए जाने वाले ऋण को बढ़ाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि माझी ने आईसीआईसीआई, एक्सिस और एचडीएफसी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही और सुझाव दिया कि उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत गरीबों को अधिक ऋण उपलब्ध कराना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने यह सुझाव उस समय दिया, जब यह पता चला कि कृषि ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्टैंडअप इंडिया योजना, आवास ऋण, शिक्षा ऋण और निर्यात ऋण जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में इन बैंकों का प्रदर्शन बहुत खराब है. सूत्रों ने बताया कि खराब प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने 21 जून को इन बैंकों को अपनी पैनल सूची से हटा दिया है.

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने निजी बैंकों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कई गरीब कल्याण योजनाओं को लागू कर रही है. सूत्रों ने बताया कि माझी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों को ऋण के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों में शामिल करना और उनकी आय बढ़ाना है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से बताया कि इन सभी योजनाओं में इन तीनों बैंकों का प्रदर्शन ओडिशा में बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं है.

सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं में बैंकों को बड़ा माध्यम बताते हुए माझी ने सुझाव दिया कि इन सभी बैंकों को गरीबों को लाभ पहुंचाने वाली विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराना चाहिए. सीएमओ की विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैंकों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सुझाव को स्वीकार करते हुए कहा कि वे इन सभी योजनाओं में लोगों को ऋण उपलब्ध कराने में रुचि रखते हैं. विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि इस प्रदर्शन में जल्द ही सुधार होगा. वित्त विभाग के प्रधान सचिव शाश्वत मिश्रा ने मुख्यमंत्री को इन बैंकों के प्रदर्शन से अवगत कराया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपरियोजना 17ए स्टील्थ फ्रिगेट का दूसरा जहाज ‘उदयगिरि’ नौसेना को सौंपा गया
Next Article आधी रात को बरसी आफत… सब बहा ले गया सैलाब, अब आंसुओं की बाढ़, तस्वीरों में देखें तबाही
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.