Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ओडिशा: पैर ना छूने पर विद्यार्थियों की पिटाई करने पर सरकारी स्कूल की शिक्षिका निलंबित
Country

ओडिशा: पैर ना छूने पर विद्यार्थियों की पिटाई करने पर सरकारी स्कूल की शिक्षिका निलंबित

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओडिशा: पैर ना छूने पर विद्यार्थियों की पिटाई करने पर सरकारी स्कूल की शिक्षिका निलंबित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बारीपदा. ओडिशा शिक्षा विभाग ने मयूरभंज जिले के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को शारीरिक दंड देने का दोषी पाए जाने पर एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना बृहस्पतिवार को बैसिंगा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत खंडादेउला सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई. अधिकारियों ने दावा किया कि सहायक शिक्षिका सुकांति कर ने सुबह की प्रार्थना के बाद उनका पैर ना छूने पर कक्षा छह, सात और आठ के 31 विद्यार्थियों को बांस के डंडे से कथित तौर पर पीटा.

अधिकारियों के अनुसार, विद्यार्थी आमतौर पर प्रार्थना के तुरंत बाद शिक्षकों के पैर छूकर उनका सम्मान करते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को कर वहां प्रार्थना सत्र समाप्त होने के बाद पहुंचीं इसलिए विद्यार्थियों ने उनका पैर नहीं छुआ. इससे नाराज होकर उन्होंने कथित तौर पर विद्यार्थियों की पिटाई कर दी, जिससे कई विद्यार्थियों के हाथों और पीठ पर चोट के निशान पड़ गए. स्कूल प्रबंधन समिति ने जांच के बाद बताया कि एक लड़के के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक लड़की बेहोश हो गयी और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा.

घटना के बाद, प्रधानाध्यापक पूर्णचंद्र ओझा, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बिप्लब कर, संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक देबाशीष साहू और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मामले की जांच की और शिक्षक को दोषी पाया. बिप्लब कर ने कहा, ”आरोपी शिक्षिका को शनिवार को निलंबित कर दिया गया.” उन्होंने आगे कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई. ओडिशा सरकार ने सितंबर 2004 से सभी शैक्षणिक संस्थानों में शारीरिक दंड पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत-पाकिस्तान मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया : राउत
Next Article मैसूरू दशहरा के उद्घाटन के लिए बानू मुश्ताक को आमंत्रित करने के फैसले के खिलाफ याचिकाएं खारिज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.