भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने मौसम संबंधी जानकारी की सुलभता बढ़ाने के उद्देश्य से एक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए ‘स्काईमेट वेदर र्सिवसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के कृषि एवं किसान सशक्तीकरण विभाग ने मौसम सूचना नेटवर्क डेटा प्रणाली (ंिवड्स) परियोजना के कार्यान्वयन के लिए स्काईमेट के साथ बृहस्पतिवार को एक समझौता किया।
उपमुख्यमंत्री और कृषि विभाग के प्रभारी के वी ंिसह देव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मौसम संबंधी जानकारी की सुलभता तथा कृषि, बीमा और आपदा प्रबंधन क्षेत्रों में जोखिम प्रबंधन को बढ़ाना है।

ंिसह देव ने कहा कि समझौते के तहत, समय पर और सटीक मौसम संबंधी जानकारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में रणनीतिक स्थानों पर स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) और स्वचालित वर्षामापी (एआरजी) स्थापित किए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “बेहतर फसल योजना, जोखिम आकलन और उपज संबंधी भविष्यवाणी के लिए मौसम का सटीक डेटा उपलब्ध होने से किसानों की दक्षता बढ़ेगी।” अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के कार्यान्वयन को मजबूत करने के उद्देश्य से ंिवड्स परियोजना शुरू की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version