राष्ट्रवाणी: अगर आपके पास दो आईफोन हैं और दोनों में एक ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एप्पल ने आपके लिए एक बेहद काम का फीचर पेश किया है. iOS 27 में आया आईफोन Handoff आपको एक ही मोबाइल नंबर को दो आईफोन पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. यानी बार-बार SIM या eSIM बदलने और दोनों फोन के लिए अलग-अलग मोबाइल कनेक्शन लेने की जरूरत कम हो सकती है. आईफोन Handoff एक ऐसा फीचर है जिसके जरिए दो आईफोन को एक ही मोबाइल नंबर से कनेक्ट जा सकता है. इसके बाद दोनों डिवाइस से उसी नंबर पर कॉल और मैसेज किए जा सकते हैं. एप्पल ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो समय-समय से दो आईफोन के बीच स्विच करते हैं. फीचर सेट होने के बाद जिस आईफोन को इस्तेमाल करना है, उसे अनलॉक करना ही काफी है. फोन खुद Handoff के जरिए सक्रिय हो जाता है और यूजर उसी नंबर से कॉल या मैसेज कर सकता है. आईफोन Handoff इस्तेमाल करने के लिए दोनों आईफोन में iOS 27 या उससे नया वर्जन होना जरूरी है. दोनों फोन एक ही Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े होने चाहिए और iCloud, FaceTime तथा iMessage के लिए एक ही एप्पल Account से साइन इन होना चाहिए. सेटअप के दौरान एक आईफोन को Primary और दूसरे को Secondary डिवाइस बनाया जाता है. Primary आईफोन में मुख्य eSIM और कैरियर सेटिंग्स रहती हैं. हालांकि, सपोर्ट करने वाले कैरियर की कंडिशन में दोनों फोन की अपनी eSIM का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. दोनों आईफोन को पास रखकर किसी एक को अनलॉक करें. इसके बाद Settings > Cellular में जाएं और Set Up Cellular/Add eSIM या आईफोन Handoff ऑप्शन चुनें. अब Use Number on This आईफोन and Another पर टैप करके स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करना होगा. इसके बाद एक फोन को मुख्य यानी Primary आईफोन के रूप में असाइन किया जा सकता है. फीचर एक्टिव होने पर Dynamic Island के पास एक छोटा नोटिफिकेशन भी दिखाई देता है. यहां सबसे जरूरी बात यह है कि आईफोन Handoff सिर्फ फोन में मौजूद फीचर नहीं है. इसके लिए मोबाइल कैरियर का सपोर्ट भी जरूरी है. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल अमेरिका में T-Mobile और जर्मनी में Telekom ने इसके लिए सपोर्ट की पुष्टि की है. अमेरिका में T-Mobile इसके लिए अतिरिक्त 5 डॉलर प्रति माह चार्ज कर रहा है. भारत में इस फीचर के लिए कैरियर सपोर्ट की उपलब्धता अलग से चेक करनी होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो आईफोन रखने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी सुविधाजनक हो सकता है. जैसे कोई व्यक्ति नया आईफोन खरीदने के बाद पुराने फोन को ट्रैवल के दौरान इस्तेमाल कर सकता है. इसी तरह ऑफिस और पर्सनल इस्तेमाल के लिए अलग-अलग आईफोन रखने वाले यूजर्स भी एक ही नंबर दोनों डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इसकी कुछ सीमाएं भी हैं. मसलन, इससे एप्पल Watch अपने आप दूसरे आईफोन पर स्विच नहीं होती और कुछ Wallet आइटम जैसे ID और पास भी दोनों डिवाइस पर उपलब्ध नहीं हो सकते. Face ID और एंड्रॉयड के फेस अनलॉक में क्या होता है अंतर?
जानें कौन ज्यादा बेहतर स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, एआई अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं. इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
