Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»ऑनलाइन गेमिंग कानून एक अक्टूबर से होगा लागू: वैष्णव
Business

ऑनलाइन गेमिंग कानून एक अक्टूबर से होगा लागू: वैष्णव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ऑनलाइन गेमिंग कानून एक अक्टूबर से होगा लागू: वैष्णव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और नियमन अधिनियम एक अक्टूबर से लागू होगा. संसद में पिछले महीने पारित यह अधिनियम, जहां एक तरफ ई-स्पोर्ट्स और अन्य ऑनलाइन गेम को बढ़ावा देता है, वहीं पैसा आधारित सभी प्रकार के ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाता है.

वैष्णव ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 इंडिया के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, नियम एक अक्टूबर से लागू होंगे.” मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग कानून पारित होने के बाद भी सरकार उद्योग के साथ चर्चा कर रही है. उन्होंने कहा, ”हमने उद्योग के साथ बातचीत की है, हमने उनके साथ कई बार चर्चा की है, हम पिछले लगभग तीन वर्षों से उनके साथ चर्चा कर रहे हैं. कानून पारित होने के बाद, एक बार फिर, हमने उनके साथ बातचीत की, हमने बैंकों और व्यावहारिक रूप से सभी संभावित पक्षों के साथ भी बातचीत की और हमने नियमों को अंतिम रूप दे दिया है.” उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग के साथ एक और दौर की चर्चा करेगी.

उन्होंने कहा, ”…और अगर उन्हें कुछ और समय चाहिए, तो हम निश्चित रूप से एक अधिक परामर्शी दृष्टिकोण पर विचार करेंगे. जो भी व्यावहारिक होगा, हम वह करेंगे. यह हमारा दृष्टिकोण रहा है. लेकिन इस समय, हमारा लक्ष्य एक अक्टूबर से नए कानून को लागू करना है.” उद्योग द्वारा उठाई गई चिंताओं में से एक यह है कि उपयोगकर्ता खातों में पड़ी शेष राशि कैसे वापस की जाए. वैष्णव ने कहा कि सरकार ने बैंकों के साथ व्यापक चर्चा की है और वे समाधान पर पहुंच गए हैं.

वैश्विक उथल-पुथल के बीच हमारा ध्यान आर्थिक वृद्धि, आत्मनिर्भरता पर होना चाहिए: वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को देश के लक्ष्यों और आर्थिक वृद्धि पर लगातार ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने आत्मनिर्भरता के नजरिये और वैश्विक उथल-पुथल से निपटने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की बात भी कही. सूचना प्रौद्योगिकी, रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैष्णव ने 12वें वार्षिक पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) कार्यक्रम में यह बात कही.

उन्होंने कहा कि आज हर नीति-निर्माता के मन में एक महत्वपूर्ण सवाल यह है कि इस समय वैश्विक स्तर पर हो रहे तेज बदलावों से प्रभावी ढंग से कैसे निपटा जाए. उन्होंने कहा, ”यह बहुत ही रोचक समय है. हमें अपने देश में जो हासिल करना है, उस पर अपना ध्यान रहना चाहिए. हम अपनी अर्थव्यवस्था को कैसे बढ़ाना चाहते हैं, खुद को कैसे मजबूत बनाना चाहते हैं, ताकि दुनिया में जो तूफान हैं… हम उन्हें झेलने और अपने जहाज को उन बड़े तूफानों से पार करने के लिए पर्याप्त मजबूत हों.” मंत्री ने बाद में आपसी बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भरता’ के साथ विकास पर जोर दिया है.

उन्होंने कहा, ”हमें भारत में बनी चीजों को बड़े पैमाने पर अपनाना चाहिए. और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे उद्योगों को वह मजबूती मिले, जो उन्हें दुनिया में हो रही किसी भी उथल-पुथल का सामना करने के लिए पर्याप्त रूप से लचीला बनाए.” वैष्णव ने प्रतिभा विकास पर लगातार ध्यान देने पर भी जोर दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय ने कहा- राजिम क्षेत्र के लोगों को मिली सस्ती और सुलभ रेल सेवा, यात्रियों को होगा लाभ
Next Article ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष सुलझाने का फिर किया दावा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.