Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा
Entertainment

ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हैदराबाद. मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और इससे जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. फिल्म ‘लाइगर’ में काम कर चुके अभिनेता यहां केंद्रीय एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों के समक्ष पेश हुए. देवरकोंडा ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि ईडी ने उनसे गेमिंग ऐप से संबंधित कुछ स्पष्टीकरण मांगे.

देवरकोंडा ने कहा, ” मैं एक गेमिंग ऐप के लिए प्रचार कर रहा हूं. गेमिंग ऐप और सट्टेबाजी ऐप के बीच कोई संबंध नहीं है. गेमिंग ऐप पूरी तरह से कानूनी हैं और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं, यह एक व्यवसाय के रूप में लाइसेंस प्राप्त हैं. ये ऐप उच्चतम न्यायालय और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा पूरी तरह से पंजीकृत और मान्यता प्राप्त हैं.” उन्होंने कुछ पंजीकृत गेमिंग ऐप का उल्लेख किया और कहा कि वे भारतीय क्रिकेट टीम, भारतीय ओलंपिक टीम, आईपीएल, कब्बड्डी और वॉलीबॉल लीग के प्रायोजक हैं क्योंकि ये पूरी तरह से कानूनी संस्थाएं हैं.

अभिनेता ने कहा कि इसलिए पहले तो गेमिंग ऐप को अवैध सट्टेबाजी ऐप से अलग किया जाना चाहिए. देवरकोंडा ने कहा, ” चूंकि मेरा नाम सामने आया है, इसलिए उन्होंने (ईडी) कुछ स्पष्टीकरण के लिए मुझसे सवाल किए.” उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय और राज्य सरकारें यह तय करने के लिए उचित निकाय हैं कि क्या सही है और क्या गलत है. इससे पहले, अभिनेता प्रकाश राज इस मामले में 30 जुलाई को ईडी के सामने पेश हुए थे. ईडी ने राज के अलावा अभिनेता राणा दग्गुबती, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू को भी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभिनेताओं ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का “प्रचार” किया था, जिससे कथित तौर पर अवैध तरीके से धन हासिल किया जाता था. हैदराबाद में जन्मे अभिनेता देवरकोंडा ने वर्ष 2011 की तेलुगु फिल्म ‘नुव्विला’ से अभिनय कॅरियर की शुरुआत की और वह 2017 की हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से लोगों के दिलों में छा गए. ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अभिनेता के बयान दर्ज कर सकती है.

ईडी ने पांच राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकियों के आधार पर इन अभिनेताओं और कई अन्य मशहूर हस्तियों तथा सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ के खिलाफ मामला दर्ज किया था. ईडी सूत्रों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि इन व्यक्तियों ने विज्ञापन शुल्क के लिए ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का ‘समर्थन’ किया. उन्होंने बताया कि इन मंचों पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ‘अवैध’ धनराशि अर्जित की गई. सूत्रों के अनुसार, इन जाने-माने व्यक्तियों में से कुछ ने पहले कहा था कि उन्होंने जिन ऐप का समर्थन किया, वे उसकी कार्यप्रणाली नहीं जानते थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में निकल, क्रोमियम व पीजीएई की गई खोज
Next Article ‘लव जिहाद’ मामले में फरार कांग्रेस पार्षद को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए : नेता प्रतिपक्ष
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.