मुंबई. अभिनेता रणदीप हुड्डा विदेश में भारतीय सेना के सबसे साहसी शांति अभियानों में से एक पर आधारित आगामी फिल्म “ऑपरेशन खुकरी” में मुख्य भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म साल 2000 में हुई असल घटना पर आधारित है, जिसमें 233 भारतीय सैनिकों को पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन में विद्रोहियों ने बंधक बना लिया था और फिर उन्हें बचाने के लिए एक जोखिम भरा मिशन शुरू किया गया था.

फिल्म में हुड्डा मेजर जनरल राज पाल पुनिया की भूमिका निभाएंगे, जो उस समय 14वीं मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के एक युवा कंपनी कमांडर थे और जिन्होंने जंगल में भीषण युद्ध के दौरान मुश्किल हालात का सामना किया और फिर असाधारण तरीके से अपने सैनिकों को बचाया. हुड्डा ने कहा कि यह फिल्म निश्चित रूप से हर भारतीय को प्रेरित करेगी. हुड्डा ने एक बयान में कहा, ‘ऑपरेशन खुकरी’ एक ऐसी कहानी है जिसने मुझे गहरे तौर पर प्रभावित किया. यह सिर्फ बंदूकों और महिमा की कहानी नहीं है, बल्कि बलिदान, भाईचारे और असाधारण साहस की कहानी है, जो असाधारण मुश्किलों के बावजूद दिखाई गई.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version