Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा से बाहर रखने पर मनीष तिवारी बोले-‘भारत की बात सुनाता हूं’
Country

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा से बाहर रखने पर मनीष तिवारी बोले-‘भारत की बात सुनाता हूं’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा से बाहर रखने पर मनीष तिवारी बोले-‘भारत की बात सुनाता हूं’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान उन्हें अपनी पार्टी द्वारा बोलने का अवसर नहीं दिये जाने के संबंध में मीडिया में आयी एक खबर को ‘एक्स’ पर मंगलवार को साझा करते हुए फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ के लोकप्रिय गीत ‘‘भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’’ का जिक्र किया।

इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारत का रुख दुनिया के सामने रखने के लिए विदेश भेजे गए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और शशि थरूर लोकसभा में पहलगाम हमले और पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर जारी चर्चा बहस के दौरान अपनी पार्टी की तरफ से बोलेंगे या नहीं।

मनीष तिवारी ने ‘एक्स’ पर मीडिया की एक खबर का ‘स्क्रीनशॉट’ साझा किया, जिसका शीर्षक था-‘‘सरकार के पक्ष में बोले’: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को बोलने से क्यों रोका?’’

खबर में कहा गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जिन नेताओं को विदेश भेजा गया था, उनमें से किसी को भी कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा में बोलने वालों की सूची में जगह नहीं दी गई।

खबर के ‘स्क्रीनशॉट’ और तिरंगे के सामने खींची गई अपनी एक तस्वीर के साथ मनीष तिवारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं झ्र जय ंिहद।’’ वर्ष 1970 में आई मनोज कुमार अभिनीत फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ के एक लोकप्रिय गीत से ये बोल लिये गये हैं।

जब संसद भवन परिसर में मनीष तिवारी से उनके पोस्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंग्रेजी में एक कहावत है-अगर आप मेरी खामोशी नहीं समझ सकते, तो मेरी बातों को कभी नहीं समझ पाएंगे।’’ जब उनसे बार-बार पूछा गया कि उनकी पोस्ट किसके लिए थी तो उन्होंने कहा, ‘‘थोड़ा खोजी पत्रकारिता कीजिए।’’ इसके बाद तिवारी ने इस पूरे मुद्दे पर अपनी राय को लेकर और कोई टिप्पणी नहीं की।

कांग्रेस के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पार्टी ने शशि थरूर से पूछा था कि क्या वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान संसद में बोलने के इच्छुक हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और इसके बजाय भारतीय पत्तन विधेयक,2025 पर बोलने की इच्छा जताई।

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सरकार की कार्रवाई का शशि थरूर द्वारा उत्साहपूर्वक समर्थन किए जाने से उनके पार्टी के साथ रिश्तों में खटास आ गई है। इसी कारण यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कांग्रेस उन्हें बहस में बोलने के लिए चुनेगी या नहीं। लोकसभा में जारी चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी दल अपने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतार रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगोगोई का संसद में भाषण साबित करता है कि वह पाकिस्तान के हित में काम करते हैं: हिमंत
Next Article रूस के हमलों में यूक्रेन में 22 लोगों की मौत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.