नयी दिल्ली. भारत के पैरा भाला फेंक के स्टार सुमित अंतिल ने मंगलवार को यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ64 वर्ग के खिताब के साथ लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता. सुमित ने 2023 और 2024 में भी स्वर्ण पदक जीता था. इस 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2021 में तोक्यो और 2024 में पेरिस पैरालंपिक में भी दो स्वर्ण पदक जीते. वह एशियाई पैरा खेलों के मौजूदा चैंपियन भी हैं. सुमित ने अपने पांचवें प्रयास में 71.37 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया. उन्होंने 2023 सत्र में बनाए गए 70.83 मीटर के अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को तोड़ा.

 

 



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version