Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»पाक लौटने की समयसीमा आज समाप्त; पाकिस्तानी नागरिकों ने अपने रिश्तेदारों को नम आंखों से अलविदा कहा
Blog

पाक लौटने की समयसीमा आज समाप्त; पाकिस्तानी नागरिकों ने अपने रिश्तेदारों को नम आंखों से अलविदा कहा

atulpradhanBy atulpradhanApril 27, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाक लौटने की समयसीमा आज समाप्त; पाकिस्तानी नागरिकों ने अपने रिश्तेदारों को नम आंखों से अलविदा कहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चंडीगढ/कराची. पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने की समयसीमा रविवार को समाप्त होने के बीच स्वदेश लौट रहे पाकिस्तानी अपने रिश्तेदारों से विदा होते समय भावुक हो गये. पाकिस्तानी किशोरी सरिता ने रोते हुए कहा, ”मेरी मां भारतीय हैं और उन्हें हमारे साथ पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.” सरिता नहीं जानतीं कि अब वह अपनी मां से व्यक्तिगत रूप से कब मिल पायेगी. सरिता, उनके भाई और पिता रविवार को भारत से पाकिस्तान जाने के लिए अटारी सीमा पर कतार में खड़े सैकड़ों लोगों में शामिल थे.

भारत ने घोषणा की है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे तथा पाकिस्तान में रहने वाले भारतीयों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी गई है. पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध हैं. पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ. गया है. इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. अमृतसर जिले में अटारी सीमा पर वाहनों की कतार लग गई, क्योंकि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक अपने देश जाने के लिए पहुंचे.

अटारी में कई भारतीय अपने पाकिस्तानी रिश्तेदारों को विदा करने आए थे और बिछड़ने का दर्द साफ झलक रहा था. सरिता का परिवार 29 अप्रैल को होने वाली एक रिश्तेदार की शादी के लिए भारत आया था. सरिता ने कहा, ”हम नौ साल बाद भारत आए हैं.” सरिता, उनका भाई और उनके पिता पाकिस्तानी हैं, जबकि उनकी मां भारतीय है.

भावुक हुई सरिता ने कहा, ”वे (अटारी के अधिकारी) हमें बता रहे हैं कि वे मेरी मां को साथ नहीं जाने देंगे. मेरे माता-पिता की शादी 1991 में हुई थी. वे कह रहे हैं कि भारतीय पासपोर्ट धारकों को अनुमति नहीं दी जाएगी.” कई पाकिस्तानी नागरिकों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वे भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे. कुछ लोग यहां शादी में शामिल होने आए थे, लेकिन अब उन्हें शादी में शामिल हुए बिना ही घर लौटना पड़ रहा है. जैसलमेर के एक व्यक्ति ने बताया कि उसके मामा, मामी और उनके बच्चे 36 साल बाद उनसे मिलने आए थे, लेकिन वीजा रद्द होने के कारण उन्हें समय सीमा से पहले ही वापस जाना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा, ”वे 15 अप्रैल को पाकिस्तान के अमरकोट से 45 दिन के वीजा पर आए थे. किसी को नहीं पता था कि स्थिति ऐसी हो जाएगी. उन्हें अपने सभी रिश्तेदारों से मिलने का समय भी नहीं मिला.” पेशावर के जनम राज (70) ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए 45 दिन के वीजा पर भारत आए थे. उन्होंने कहा, ”मैं तीन सप्ताह पहले भारत की अपनी पहली यात्रा पर आया था, और देखिए कि यह सब क्या हो गया.” दिल्ली के रहने वाले मोहम्मद आरिफ अपनी एक रिश्तेदार को अटारी छोड़ने आए थे. पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने ”मानवता की हत्या की है और उन्हें सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए.” कराची से एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सलीम 45 दिन के वीजा पर आए थे, लेकिन अप्रत्याशित घटनाओं के कारण उन्हें भी अन्य पाकिस्तानी नागरिकों की तरह स्वदेश लौटना पड़ रहा है.

पीएसएल में शामिल भारतीय स्वदेश लौटे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को 23 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की सुविधा प्रदान की जो पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के प्रोडक्शन और प्रसारण टीम का हिस्सा थे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सीमा तनाव बढ.ने के बाद पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान में सभी भारतीय नागरिकों को 30 अप्रैल तक देश छोड़ने के लिए कहा था. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी.

पीसीबी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि पीएसएल मैचों के प्रोडक्शन और प्रसारण के लिए पाकिस्तान में मौजूद 23 भारतीय नागरिकों को वापस भेज दिया गया है. अधिकारी ने कहा, ”सभी भारतीय नागरिक लाहौर से वाघा सीमा के रास्ते स्वदेश लौट आए. ” भारतीय कैमरामैन और तकनीशियनों को कंपनी ने काम पर रखा है जो पीएसएल मैचों का प्रोडक्शन और प्रसारण कर रही है. अधिकारी ने कहा कि प्रसारण की गुणवत्ता को प्रभावित नहीं होने देने के लिए कंपनी ने भारतीयों की कमी को पूरा करने के लिए विदेशी और स्थानीय कैमरामैन तथा तकनीशियनों को काम पर रखा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपहलगाम हमला सरकार की विफलता का नतीजा: अखिलेश यादव
Next Article यदि अपरिहार्य हो तो ही पाकिस्तान के साथ युद्ध हो, हमने इसके लिए पूरी तरह मना नहीं किया: सिद्धरमैया
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.