Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»पाक रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान को ‘खत्म’ करने, वापस गुफाओं में धकेलने की धमकी दी
International

पाक रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान को ‘खत्म’ करने, वापस गुफाओं में धकेलने की धमकी दी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाक रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान को ‘खत्म’ करने, वापस गुफाओं में धकेलने की धमकी दी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को धमकी दी कि भविष्य में उनके देश में कोई भी आतंकवादी हमला होने की स्थिति में वह अफगान तालिबान को ‘खत्म’ कर देंगे और उन्हें वापस गुफाओं में धकेल देंगे. शांति वार्ता विफल होने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के संबंध बेहद खराब हो गए हैं.

इस्तांबुल में चार दिवसीय शांति वार्ता में पाकिस्तान की मुख्य मांग के संबंध में कोई नतीजा नहीं निकलने के तुरंत बाद आसिफ ने सोशल मीडिया पर यह चेतावनी जारी की. इस मुख्य मांग में कहा गया था कि तालिबान को पाकिस्तान में आतंकवाद के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. आसिफ ने कहा कि मित्र देशों के अनुरोध पर पाकिस्तान ने शांति के लिए बातचीत शुरू की, लेकिन “कुछ अफगान अधिकारियों के जहरीले बयान स्पष्ट रूप से तालिबान शासन की कुटिल मानसिकता को दर्शाते हैं”.

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि तालिबान शासन को पूरी तरह से खत्म करने और उन्हें वापस गुफाओं में धकेलने के लिए पाकिस्तान को अपने पूरे शस्त्रागार के एक अंश का भी उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है. यदि वे ऐसा चाहते हैं, तो तोरा बोरा में उनकी पराजय के दृश्यों की पुनरावृत्ति निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों के लिए देखने लायक तमाशा होगी.” उन्होंने कहा कि तालिबान शासन में युद्धोन्मादी लोगों, जिनके निहित स्वार्थ क्षेत्र में अस्थिरता जारी रखने में हैं, को यह जान लेना चाहिए कि उन्होंने संभवत? पाकिस्तान के संकल्प और साहस को गलत समझा है.

आसिफ ने कहा कि अगर तालिबान शासन लड़ना चाहता है, तो दुनिया इंशाअल्लाह देखेगी कि उनकी धमकियां केवल नाटकबाजी हैं! उन्होंने कहा, “हमने बहुत लंबे समय तक आपके विश्वासघात और उपहास को सहन किया है, लेकिन अब और नहीं. पाकिस्तान के अंदर कोई भी आतंकवादी हमला या कोई भी आत्मघाती बम विस्फोट आपको ऐसे दुस्साहस का कड़वा सबक देगा. निश्चिंत रहें और यदि आप चाहें तो हमारे संकल्प और क्षमताओं का परीक्षण करें, अपने जोखिम और विनाश (की कीमत) पर.” आसिफ ने इस लोकप्रिय अफगान कहानी पर भी टिप्पणी की कि उसने साम्राज्यों को पराजित किया.

उन्होंने कहा, “जहां तक ‘साम्राज्यों के कब्रिस्तान’ की बात है, पाकिस्तान निश्चित रूप से एक साम्राज्य होने का दावा नहीं करता, लेकिन अफगानिस्तान निश्चित रूप से एक कब्रिस्तान है, खासकर अपने ही लोगों के लिए. यह साम्राज्यों का कब्रिस्तान तो नहीं, लेकिन इतिहास में रहे साम्राज्यों का खेल का मैदान जरूर है.” सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्ता के विफल होने पर चिंता व्यक्त की और उम्मीद जताई कि “लड़ाई फिर शुरू नहीं होगी”.

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक से वार्ता के विफल होने के बारे में पूछा गया तथा यह भी पूछा गया कि क्या यह संयुक्त राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, “हां, बिल्कुल. हमें पूरी उम्मीद है कि अगर बातचीत रुक भी जाए, तो भी लड़ाई दोबारा शुरू नहीं होगी.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिल्ली उच्च न्यायालय का ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ दाखिल अर्जी पर तत्काल सुनवाई से इनकार
Next Article छग पुलिस की राष्ट्रीय एकता दिवस परेड समारोह में 31 अक्टूबर को शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.