Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»पाकिस्तान और तुर्किये रक्षा, आर्थिक संबंध प्रगाढ़ करने को हुए सहमत
International

पाकिस्तान और तुर्किये रक्षा, आर्थिक संबंध प्रगाढ़ करने को हुए सहमत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाकिस्तान और तुर्किये रक्षा, आर्थिक संबंध प्रगाढ़ करने को हुए सहमत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद. पाकिस्तान और तुर्किये ने बुधवार को रक्षा, व्यापार, ऊर्जा एवं बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, जिसका लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है. तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और रक्षा मंत्री यासिर गुलेर की पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ वार्ता के दौरान यह सहमति बनी.

डार ने कहा, ”पाकिस्तान इस (रक्षा) क्षेत्र में तुर्की की विशेषज्ञता और अनुभव से लाभ उठाना चाहेगा.” उन्होंने कहा कि दोनों देश पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने सहयोग को और मजबूत करेंगे. डार ने तुर्किये को एक ”विश्वसनीय मित्र” और ”भरोसेमंद भाई” बताते हुए कहा, ”हम आतंकवाद-निरोध सहित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं.” तुर्किये के विदेश मंत्री ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग को एक ”रणनीतिक कदम” बताया और कहा कि आने वाले दिनों में इसे और मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद का मुकाबला करने में एक-दूसरे का समर्थन करते रहेंगे.

डार ने फिदान के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ”हम कराची में तुर्की के उद्यमियों को सर्मिपत एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) की स्थापना के लिए प्रयास कर रहे हैं.” उन्होंने इस्तांबुल-तेहरान-इस्लामाबाद ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने सहित अन्य परियोजनाओं का भी जिक्र किया और कहा, ”हमारे प्रतिनिधिमंडल ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आगामी हफ्तों में बैठक करेंगे.” डार ने बताया कि पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में तुर्किये के मारिफ स्कूल के निर्माण के लिए जमीन पहले ही आवंटित कर दी है.

उन्होंने कहा, मारिफ फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुजफ्फराबाद का दौरा कर रहा है.” फिदान ने कहा कि दोनों देशों ने अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, रक्षा, उद्योग, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में अपने संबंधों का विस्तार किया है और कहा कि उनका लक्ष्य अपने वाणिज्यिक संबंधों को 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है.

सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, फिदान ने हाल ही में हुए पाक-भारत संघर्ष का जिक्र करते हुए ”पाकिस्तान के समझबूझ भरे रुख की सराहना की.” तुर्किये के प्रतिनिधिमंडल ने यहां पाकिस्तानी वायुसेना मुख्यालय में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ज.हीर अहमद बाबर सिद्धू से भी मुलाकात की. पाकिस्तानी सेना के एक बयान के अनुसार, बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता, जारी रक्षा सहयोग की प्रगति और युद्ध के उभरते क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई. गुलेर ने भारत के साथ हालिया संघर्ष में पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख के ”दूरदर्शी नेतृत्व” के तहत वायुसेना के ”असाधारण प्रदर्शन” की सराहना की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसेंसर बोर्ड विवाद के बीच फिल्म ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ के निर्माता शीर्षक बदलने पर सहमत
Next Article प्राकृतिक खेती एक वैज्ञानिक प्रयोग, स्वास्थ्य के लिए बेहतर: अमित शाह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.