Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पाकिस्तान के खिलाफ एक और प्रभावशाली जीत दर्ज करने उतरेगा भारत
Sports

पाकिस्तान के खिलाफ एक और प्रभावशाली जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 20, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाकिस्तान के खिलाफ एक और प्रभावशाली जीत दर्ज करने उतरेगा भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई: दोनों टीमों में बढ़ते तनाव के बीच भारत जब रविवार को यहां एशिया कप सुपर 4 के मैच में पाकिस्तान का सामना करेगा तो उसका लक्ष्य अपनी स्पिन तिकड़ी के दम पर अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के के खिलाफ एक और प्रभावशाली जीत दर्ज करना होगा।

भारत और पाकिस्तान की टीम जब आमने-सामने होती हैं तो उनके खिलाड़ियों के बीच तनाव बना रहता है लेकिन इस बार यह नए स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके साथियों ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था जिससे नया बवाल पैदा हो गया।

ऐसा समझा जाता है कि भारतीय टीम इस रविवार को भी पड़ोसी देश के खिलाफ इसी नीति को जारी रखेगी तथा हाथ मिलाना भी संभवत: आम बात नहीं होगी, क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ी और उनके समर्थक इस मैच को ‘‘द्वेषपूर्ण मैच‘‘ के रूप में देख रहे हैं।

रविवार हमेशा सबसे आरामदायक दिन नहीं होता है और पिछले मैच में भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार भी इस बात की पुष्टि करते हैं। इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, एक रणनीतिक कप्तान और अपने देश के लिए एक राजदूत होने की उम्मीद की जा रही है।

ओमान के खिलाफ कैच लेने के प्रयास में अक्षर पटेल के सिर में लगी चोट से वह और मुख्य कोच गौतम गंभीर थोड़े ंिचतित होंगे लेकिन क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने यह कहकर आशंकाओं को दूर कर दिया कि यह आॅलराउंडर ठीक है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार को टीम के सभी महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को परखने की जरूरत थी। पूरी संभावना है कि में तेज गेंदबाज र्हिषत राणा और अर्शदीप ंिसह अंतिम एकादश में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि पाकिस्तान में जन्मे ओमान के 43 वर्षीय बल्लेबाज आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा जैसे कम र्चिचत खिलाड़ियों ने इस जोड़ी की जमकर धुनाई की।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी होगी। इन दोनों को ओमान के खिलाफ मैच में विश्राम दिया गया था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिचें धीमी गेंदबाजों के लिए मददगार हैं और एक बार फिर से कुलदीप यादव (टूर्नामेंट में अब तक आठ विकेट), अक्षर और वरुण पर जिम्मेदारी होगी कि वे निर्णायक रूप से भारत के पक्ष में पलड़ा झुकाएं। अगर अक्षर फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह वांिशगटन सुंदर या रियान पराग को मिल सकती है।

पाकिस्तान की टीम अप्रत्याशित प्रदर्शन करने के लिए मशहूर रही है लेकिन वर्तमान टीम कमजोर नजर आ रही है विशेष कर बल्लेबाजी विभाग में। उसके बल्लेबाज अभी तक स्पिन गेंदबाजों को समझने में नाकाम रहे हैं।
बीते वर्षों में जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक, सलीम मलिक और एजाज अहमद जैसे चैंपियन खिलाड़ी पैदा करने वाले पाकिस्तान के लिए यह शर्मनाक बात है कि उसके वर्तमान खिलाड़ियों की तकनीक काफी खराब है।

सलामी बल्लेबाज सैम अयूब, जो लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए, गेंद से अधिक प्रभाव डालने के कारण उपहास का विषय बन गए हैं क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में रन बनाने की तुलना में अधिक विकेट लिए हैं।
साहिबजादा फरहान, हसन नवाज और शाहीन शाह अफरीदी ही टीम में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नजर आ रहे हैं। अगर पाकिस्तान को कोई दो खिलाड़ी मुकाबला में रख सकते हैं तो वह फखर जमां और अफरीदी हैं। अफरीदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती अभिषेक शर्मा के आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगाना होगा जिसमें वह पिछले मैच में नाकाम रहे थे।

भारत के खिलाफ पिछले मैच में पाकिस्तान ने बाएं हाथ के गेंदबाज सूफियान मुकीम के रूप में तीसरा स्पिनर उतारा था, लेकिन रविवार को तेज गेंदबाज हारिस राउफ को मौका मिलने की संभावना अधिक है, क्योंकि उन्होंने यूएई के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप लीग मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

संजू सैमसन ने ओमान के खिलाफ अर्धशतक बनाया था, लेकिन अगर दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल जल्दी आउट हो जाते हैं तो पाकिस्तान के खिलाफ उनके तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना कम है। कप्तान सूर्यकुमार फिर से अपनी चिरपरिचित स्थान पर लौटेंगे, जिसने उन्हें विश्व का नंबर एक बल्लेबाज बना दिया है।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, ंिरकू ंिसह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप ंिसह और र्हिषत राणा।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबस पलटने से मची अफरा-तफरी, 15 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
Next Article छठघाट तालाब का विकास होगा अब तेज़, मुख्यमंत्री ने दी 5.17 करोड़ की स्वीकृति
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.