Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारत का ऑटो सेक्टर 2025-26: जबरदस्त उछाल और नए रिकॉर्ड – |

April 10, 2026

‘चिरैया’ का वो सीन जिसने हिला दिया दिल: शूटिंग के दौरान ही रो पड़े सिद्धार्थ शॉ, सेट पर छा गया सन्नाटा – |

April 10, 2026

रणवीर सिंह बने जिंदल स्टेनलेस का चेहरा, ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी – Rashtrawani |

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पाकिस्तान की बेइज्जती!: जिस बांग्लादेश के दम पर अकड़ दिखा रहा था पीसीबी, उसने ही बहिष्कार खत्म करने की मांग की
Sports

पाकिस्तान की बेइज्जती!: जिस बांग्लादेश के दम पर अकड़ दिखा रहा था पीसीबी, उसने ही बहिष्कार खत्म करने की मांग की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाकिस्तान की बेइज्जती!: जिस बांग्लादेश के दम पर अकड़ दिखा रहा था पीसीबी, उसने ही बहिष्कार खत्म करने की मांग की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेलने के फैसला बदलने के लिए कहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलकर अपना फैसला वापस लेने की मांग कर सकते हैं। मालूम हो कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ खड़े रहने के लिए ही यह पूरा ड्रामा रचा था, लेकिन अब वह खुद इस जाल में घिर गया है।

अब तक क्या-क्या हुआ?

आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत में नहीं खेलने की मांग पर टी20 विश्व कप से बाहर किया।
बांग्लादेश की जगह ग्रुप सी में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
पाकिस्तान इस मामले पर बेवजह बीच में आया और उसने बांग्लादेश का खुलकर समर्थन किया।
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में खेलना प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्णय पर तय करेगा।
नकवी ने फिर शहबाज शरीफ से मुलाकात की।
पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उनकी राष्ट्रीय टीम टी20 विश्व कप में खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी।
आईसीसी पाकिस्तान के इस फैसले पर काफी नाराज हुआ और उसने संभावित कार्रवाई के बारे में सूचित किया।
पीसीबी ने आईसीसी से फोर्स मेज्योर प्रावधान लागू करने की मांग की, लेकिन क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस बारे में उससे स्पष्टीकरण मांगा।

पीसीबी और आईसीसी के बीच वर्चुअल बैठक हुई।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नकवी सोमवार को इस मुद्दे पर हालिया घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री शरीफ को देंगे। सूत्र ने कहा, नकवी प्रधानमंत्री को बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) क्रिकेट बोर्ड तथा आईसीसी के साथ हुई अपनी बातचीत की जानकारी देंगे और उन्हें इस संकट से अवगत कराएंगे।

बीसीबी अध्यक्ष भी बैठक में रहे मौजूद

सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम आईसीसी के उपाध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक इमरान ख्वाजा की रविवार को लाहौर में नकवी के साथ हुई बातचीत के दौरान मौजूद थे। श्रीलंका और यूएई बोर्ड ने भी पाकिस्तान से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। पीसीबी सूत्र ने कहा कि अमीनुल ने बांग्लादेश क्रिकेट के प्रति पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई एकजुटता की सराहना करते हुए नकवी से बहिष्कार खत्म करने का अनुरोध किया।

सूत्र ने कहा कि नकवी संभवतः प्रधानमंत्री से टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे। वह प्रधानमंत्री को विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा देंगे। इस मामले में हालांकि अंतिम फैसला शरीफ का होगा और पीसीबी उसका पालन करेगी। सूत्र ने कहा कि ख्वाजा के साथ हुई बातचीत में नकवी ने कई मुद्दे उठाए।

नकवी ने उठाया एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा
सूत्र के मुताबिक, नकवी ने ख्वाजा से सवाल किया कि अगर पाकिस्तान टीम ने एशिया कप ट्रॉफी किसी भारतीय बोर्ड अधिकारी से स्वीकार करने से इनकार कर दिया होता तो क्या आईसीसी ने चुप्पी साधी होती। यह ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित एशियाई क्रिकेट परिषद मुख्यालय के एक बंद कमरे में है। नकवी ने स्पष्ट किया था कि वह मीडिया की मौजूदगी में ट्रॉफी सैंपेंगे।





Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक 11 फरवरी को
Next Article रायगढ़ कार्बन प्लांट विस्फोट केस: नौ माह की मासूम ने तोड़ा दम, छह घायल अभी भी जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहे जंग
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

आईपीएल, आस्ट्रेलिया में ग्रीन से काफी उम्मीदें, उसे संतुलन बनाना होगा: मैकडोनाल्ड

March 31, 2026
Sports

आरसीबी में आया है ठहराव, खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता है: कृणाल

March 31, 2026
Sports

लिएंडर पेस की कहानी: टेनिस में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया, टूटी कलाई से जीता कांस्य; जादुई है पूरा किस्सा

March 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भारत का ऑटो सेक्टर 2025-26: जबरदस्त उछाल और नए रिकॉर्ड – |

April 10, 2026

‘चिरैया’ का वो सीन जिसने हिला दिया दिल: शूटिंग के दौरान ही रो पड़े सिद्धार्थ शॉ, सेट पर छा गया सन्नाटा – |

April 10, 2026

रणवीर सिंह बने जिंदल स्टेनलेस का चेहरा, ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी – Rashtrawani |

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.