Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने अदियाला जेल के पास अपना धरना खत्म किया
International

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने अदियाला जेल के पास अपना धरना खत्म किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने अदियाला जेल के पास अपना धरना खत्म किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी ने रावलंिपडी की अदियाला जेल के पास अपना 16 घंटे लंबा धरना शुक्रवार को समाप्त कर दिया। उन्होंने प्राधिकारियों द्वारा उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने से रोकने के खिलाफ यह धरना दिया था।

आफरीदी ने पिछले महीने अली अमीन गंडापुर की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला और घोषणा की थी कि उनकी पहली प्राथमिकता पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री 73 वर्षीय इमरान खान को जेल से बाहर निकालना है। खान अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं।
हालाकि, आफरीदी अपनी पूरी कोशिशों के बावजूद अब तक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान से जेल में मुलाकात नहीं कर पाए।

बृहस्पतिवार को जब वह खान से मिलने पहुंचे, तो उन्हें अदियाला रोड पर जेल के पास रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने कई पीटीआई कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही ‘धरना’ शुरू कर दिया, जो करीब 16 घंटे जारी रहा। शुक्रवार तड़के धरना समाप्त करते समय आफरीदी ने अदियाला जेल के पास गोरखपुर जांच चौकी पर पत्रकारों से कहा कि वह और उनके साथ आए कार्यकर्ता पूरी रात वहीं बैठे रहे, लेकिन इमरान खान की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूरी रात बिताई-यह तो सिर्फ एक रात थी। अगर हमें पीटीआई संस्थापक के लिए पूरी ंिजदगी भी यहां बितानी पड़े, तो भी हम तैयार हैं।’’ आफरीदी ने कहा, ‘‘हमें अब तक पीटीआई संस्थापक की स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।’’

इमरान खान की सेहत बिगड़ने की अफवाहें भी फैल रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने इन ंिचताओं को खारिज कर दिया। गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि खान ठीक हैं और उन्हें ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं जो किसी अन्य कैदी को नहीं मिलतीं, जैसे निजी खानसामा (शेफ) की सुविधा।

बहरहाल, आफरीदी ने कहा कि वह इमरान खान से मिलने और उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने विरोध और धरनों से पीछे नहीं हटेंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने इमरान खान से मुलाकात के लिए ‘‘सभी संवैधानिक और कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’’ धरना खत्म करने के बाद आफरीदी इस्लामाबाद रवाना हो गए। उम्मीद है कि वह इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इमरान खान से मिलने की अनुमति मांगेंगे और फिर लौटकर रावलंिपडी आ सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात
Next Article डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस दौरान नक्सल संगठन ने आत्मसमर्पण की तारीख घोषित की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.