संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान को ऐसी लताड़ लगाई है कि वो पूरी दुनिया के सामने फिर से शर्मसार हो गया। आतंकवाद के मामले पर पाकिस्तान को घेरते हुए भारत ने यूएन में साफ कर दिया है, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से उसे निकलना होगा।

UN में भारत की दो टूक

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पी ने कहा- “पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर पर अनुचित टिप्पणी की है। इस तरह के बार-बार उल्लेख न तो उसके अवैध दावों को मान्य करते हैं और न ही उसके राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद को उचित ठहराते हैं। जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा करना जारी रखा है, जिसे उसे खाली करना होगा।”

पाकिस्तान को दिखाया आइना

पाकिस्तान द्वारा इस मंच का इस्तेमाल अपने “संकीर्ण और विभाजनकारी एजेंडे” के लिए करने के प्रयासों को खारिज करते हुए हरीश ने कहा- “हम पाकिस्तान को सलाह देंगे कि वह इस मंच का ध्यान भटकाने की कोशिश न करे।” उन्होंने कहा कि भारत विस्तृत जवाब नहीं देगा, लेकिन अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version