लाहौर. पूर्वी पाकिस्तान के लाहौर शहर में उस पालतू शेर के मालिकों को गिरफ्तार किया गया है जिसने एक फार्महाउस से भागने के बाद एक महिला तथा उसके दो बच्चों को घायल कर दिया था. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. शेर एक वीडियो फुटेज में एक रिहायशी इलाके में पीड़ितों पर हमला करने से पहले एक दीवार फांदते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद शेर मालिकों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधिकारी फैसल कामरान ने बताया कि शेर ने बुधवार रात को अपने पिंजरे से भागने के बाद महिला और उसके पांच एवं सात वर्षीय बच्चों पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़ितों के चेहरे और हाथ पर चोटें आई हैं. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों के पिता ने पुलिस को बताया कि शेर ने जब हमला किया, तब उसके मालिक वहां खड़े होकर केवल देखते रहे और उन्होंने उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की.

पुलिस ने बताया कि शेर बाद में अपने मालिकों के फार्महाउस में वापस आ गया और वहां से उसे एक वन्यजीव उद्यान में ले जाया गया. कुछ धनाढ्य पाकिस्तानियों में शेर जैसे जानवरों को पालना शान की बात माना जाता है. शेर पालने के लिए कई प्रकार की कानूनी स्वीकृतियां लेनी होती हैं और इसके लिए भारी शुल्क चुकाना होता है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version