Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पाकिस्तान पर भी बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा इंग्लैंड…
Sports

पाकिस्तान पर भी बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा इंग्लैंड…

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाकिस्तान पर भी बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा इंग्लैंड…
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलंबो: लगातार तीन जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी इंग्लैंड की टीम महिला वनडे विश्व कप में बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ भी बड़ी जीत हासिल करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका पर 10 विकेट से जीत से शुरू हुई तीन एकतरफा जीत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार बना दिया है तथा नेट स्किवर-ब्रंट की अगुवाई वाली टीम भारत, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने से पहले अपनी लय को नए मुकाम पर पहुंचाने की कोशिश करेगी।

स्किवर-ब्रंट ने अब तक आगे बढकर नेतृत्व किया है और कप्तान ने दिखाया है कि वह बल्ले और गेंद दोनों से विरोधी टीम पर किस तरह कहर बरपा सकती हैं। इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ 89 रन की जीत में उन्होंने 117 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी लिए थे।
स्किवर-ब्रंट के अलावा एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट और सोफिया डंकले जैसी बल्लेबाजों ने भी अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उसकी टीम छह अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। सात बार की चैंपियन आॅस्ट्रेलिया सात अंक लेकर पहले स्थान पर है।

इंग्लैंड ने दिखा दिया है कि वे कितनी जल्दी विभिन्न स्थानों और पिचों के साथ सामंजस्य बिठा लेते हैं, उन्होंने अपने दो शुरूआती मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ गुवाहाटी में खेले और फिर श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए कोलंबो पहुंचे। पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच को लंबो में खेल रही है लेकिन इसके बावजूद वह प्रभावशाली प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। उसकी टीम इंग्लैंड का विजय अभियान रोक पाएगी इसकी संभावना बहुत कम नजर आती है। इंग्लैंड इस मैच में जीत दर्ज करने पर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगा।

पाकिस्तान को अब तक अपने तीनों में इतने हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। उसके बल्लेबाज नहीं चल पा रहे हैं। उसकी टीम ने तीन मैच में अभी तक केवल एक बार 150 रन की संख्या को पार किया है।

टीम इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड: नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, मुनीबा अली, नाशरा संधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिद्रा नवाज, सैयदा अरूब शाह।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जवानों को मिला नक्सली हथियारों और प्रेशर IED का जखीरा
Next Article अदाणी समूह का संपत्ति पर रिटर्न 2024-25 में बढकर 16.5 प्रतिशत हुआ: गौतम अदाणी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.