Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पंड्या की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 176 रन का लक्ष्य
Sports

पंड्या की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 176 रन का लक्ष्य

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पंड्या की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 176 रन का लक्ष्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कटक. हरफनमौला हार्दिक पंड्या की नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी से भारत ने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 175 रन बनाये. एशिया कप के बाद चोट से वापसी कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे पंड्या ने 28 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

भारत के लिए तिलक वर्मा (32 गेंद में 26), अक्षर पटेल (21 गेंद में 23) अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 17) क्रीज पर समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये. लुथो सिपामला को दो जबकि डोनोवन फरेरा को एक सफलता मिली. एनगिडी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में चोट से वापसी कर रहे शुभमन गिल (चार) और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) को आउट कर दो बड़े झटके दिये.

शानदर लय में चल रहे मार्को यानसेन के खिलाफ अभिषेक ने छक्का जड़ हाथ खोला लेकिन शुरुआती ओवरों में वह संघर्ष करते दिखे.
तिलक वर्मा ने छठे ओवर में यानसेन के खिलाफ दो चौके लगाये जिससे टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 40 रन बनाये. अभिषेक ने सिपामला के खिलाफ दो चौके लगाये लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री के पास यानसेन ने शानदार कैच लपक कर उनकी  पारी को खत्म किया.

तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी करते हुए अगले कुछ ओवरों में दौड़कर रन चुराने पर ध्यान दिया. इस दौरान तिलक ने एनरिक नोर्किया के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार छक्का जड़ा.   भारतीय खिलाड़ी हालांकि रन गति को तेज करने के लिए संघर्ष करते दिखे. इस बीच एनगिडी ने 12वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट कर मैच की अपनी तीसरी सफलता हासिल की.

पंड्या ने क्रीज पर आते ही केशव महाराज के खिलाफ दो बड़े छक्के जड़ रन गति को तेज किया तो वहीं दूसरे छोर से अक्षर ने सिपामला की गेंद को दर्शकों के पास भेजकर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. वह हालांकि अगली गेंद पर प्वाइंट क्षेत्र में फरेरा को कैच दे बैठे. पंड्या पर इसका खास असर नहीं पड़ा और उन्होंने नोर्किया पर करारे प्रहार कर दो चौके लगाये. दूसरे छोर से शिवम दुबे (11) ने एनगिडी के खिलाफ दो चौके लगाकर उनका अच्छा साथ दिया.

वह हालांकि 18वें ओवर में फरेरा की पहली गेंद पर बोल्ड हो गये. भारत ने 19वें ओवर में 18 रन बटोरे जिसमें पंडया ने सिपामला के खिलाफ छक्का और चौका जबकि जितेश शर्मा (नाबाद 10) ने छक्का लगाया. पंड्या ने आखिरी ओवर में नोर्किया के खिलाफ छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकराची में हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण
Next Article माइक्रोसॉफ्ट भारत में 17.5 अरब डॉलर के निवेश के लिए प्रतिबद्ध: सीईओ सत्य नडेला
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.