चंडीगढ़: हैदराबाद से पिछले सप्ताह यहां शहीद भगत ंिसह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे इंडिगो के एक विमान में बम होने की अफवाह के संबंध में पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पांच जुलाई को हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान की सफाई के दौरान उसके शौचालय में ‘अंदर बम है’ लिखा ‘एक टिशू पेपर’ मिला था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सूचना लिखी मिलने के बाद विमान की गहन तलाशी ली गई, लेकिन इस दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमरप्रीत ंिसह ने बताया, ‘‘पांच जुलाई को हैदराबाद से पहुंचा इंडिगो का एक विमान यहां उतरा, जिसे दिल्ली जाना था। यात्रियों के उतरने के बाद सफाई के दौरान विमान के शौचालय में एक ‘टिशू पेपर’ मिला जिस पर लिखा था कि ‘अंदर बम है’।

उन्होंने बताया, ‘‘इंडिगो के सुरक्षा प्रबंधक ने तुरंत हवाईअड्डा प्राधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ते और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) र्किमयों ने विमान की गहन तलाशी ली। यात्रियों के सामान की भी जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।’’

डीएसपी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विमान (सुरक्षा) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version