Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»पंजाब किंग्स ने मुंबई को पांच विकेट से हराया: फाइनल में बनाई जगह, अब आरसीबी से सामना…
Blog

पंजाब किंग्स ने मुंबई को पांच विकेट से हराया: फाइनल में बनाई जगह, अब आरसीबी से सामना…

atulpradhanBy atulpradhanJune 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पंजाब किंग्स ने मुंबई को पांच विकेट से हराया: फाइनल में बनाई जगह, अब आरसीबी से सामना…
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। पंजाब का फाइनल में सामना अब तीन जून को आरसीबी से होगा।

अहमदाबाद: कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस मैच में बारिश ने बाधा डाली जिस कारण मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। मैच में टॉस हो गया था, लेकिन मैच शुरू होने से ठीक पहले बारिश हुई जिस कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ। हालांकि, ओवरों में कटौती नहीं गई थी।

पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है। अब उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई का सफर क्वालिफायर-2 में समाप्त हो गया। टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराया था, लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालिफायर-2 की बाधा पार नहीं कर सकी। पंजाब और आरसीबी ने अब तक कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, ऐसे में यह तय है कि अब टूर्नामेंट को एक नया चैंपियन मिलेगा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 72 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस और नेहाल वढेरा ने साझेदारी निभाई और चौथे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। श्रेयस ने इस दौरान 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस और वढेरा के बीच साझेदारी को अश्विनी कुमार ने वढेरा को आउट कर तोड़ा जो 48 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, श्रेयस क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। श्रेयस 41 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या ने 20, जोश इंग्लिस ने 38 और प्रभसिमरन सिंह ने छह रन बनाए। शशांक सिंह दो रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टोइनिस दो रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार को दो विकेट मिले, जबकि ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCM साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
Next Article यूक्रेन ने ड्रोन हमले में रूस के 40 से अधिक सैन्य विमान किए नष्ट
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.