Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»पंजाब में दशकों बाद आए जलजले से तबाही, बेघर कर रही नदियां, जान लेने लगा पानी
Country

पंजाब में दशकों बाद आए जलजले से तबाही, बेघर कर रही नदियां, जान लेने लगा पानी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 29, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पंजाब में दशकों बाद आए जलजले से तबाही, बेघर कर रही नदियां, जान लेने लगा पानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चंडीगढ़: पंजाब में दशकों बाद पानी का जलजला आया है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला समेत ज्यादातर जिले इससे प्रभावित हैं। बुधवार को हुई तेज बारिश और बांधों से पानी छोड़ने जाने की वजह से रावी, सतलुज, ब्यास समेत सभी नदियां और नहरें उफान पर रहीं जिससे लाखों एकड़ भूमि, और सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए। लोग घरों को छोड़कर सामान समेत सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, हेलिकॉप्टर और स्पेशल वाहन लोगों को रेस्क्यू करने में लगे हैं। कई लोग नहरों, खड्डों में बहने से जान गंवा चुके हैं। बुधवार को पठानकोट क्षेत्र में एक परिवार के चार लोग बह गए थे। इनमें से 9 साल की बच्ची का शव बरामद कर लिया गया जबकि तीन अब भी लापता हैं। खडूर साहिब में भी बाढ़ की वजह से वीरवार को दो लोगों की मौत हो गई।

अब तक 5290 लोगों को किया रेस्क्यू

पंजाब में बाढ़ प्रभावित जिलों में अब तक 5290 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें गुरदासपुर में 2000, अमृतसर में 710, फिरोजपुर में 2000, कपूरथला में 480 और फाजिल्का में 100 लोग शामिल हैं। फिरोजपुर जिले में 65 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। जिला प्रशासन की ओर से करीब 13 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। अब तक 2000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया है। जिला प्रशासन गुरदासपुर ने डेरा बाबा नानक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से राहत सामग्री पहुंचाई गई है।

पौंग बांध में आया रिकॉर्ड 9.68 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी
पौंग बांध में आए पानी ने अब तक के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बांध में जुलाई-अगस्त महीने में पानी का इनफ्लो 9.68 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) रहा है, जो इतिहास में सबसे अधिक है। बांध में 1988 में 7.70 बीसीएम और 2023 में 9.19 बीसीएम इनफ्लो था। वीरवार को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1672 फीट और पौंग बांध का 1393 फीट दर्ज किया गया जोकि खतरे के निशान से ऊपर था। भाखड़ा डैम के फ्लड गेट चार फीट तक खोल कर नंगल डैम के लिए टरबाइन के माध्यम से 36350 जबकि फ्लड गेटों के माध्यम से 9532 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल डैम से नंगल हाईडल नहर में 12500, श्री आंनदपुर साहिब हाईडल नहर में 10150 और नंगल डैम से सतलुज दरिया में 30550 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Flood in Punjab heavy rain alert cm bhagwant mann
अमृतसर में बाढ़ – फोटो : संवाद
सेना ने रेस्क्यू के लिए उतारा स्पेशल मोबिलिटी वाहन
पंजाब में बाढ़ से बचाव के लिए सेना व अर्धसैनिक बल लगातार काम कर रहे हैं। हेलिकॉप्टर रूद्र और चिनूक के बाद अब रेस्क्यू के लिए सेना ने स्पेशल मोबिलिटी व्हीकल (एसएमवी) एटीओआर एन-1200 को भी पानी में उतार दिया है। अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान के लिए इनका उपयोग किया जा रहा है। ऐसे कुल चार वाहन अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ग्रस्त इलाकों में उतारे गए हैं।

चीता का ऑपरेशन, 27 को सुरक्षित निकाला

गुरदासपुर के लांसियां गांव के पास टापू पर फंस लोगों को सेना के चीता हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित निकाल लिया है। इस डेयरडेविल ऑपरेशन के तहत 27 लोगों की जान बचाई गई, क्योंकि जिस टापूनुमा जमीन पर ये लोग मौजूद थे, उसका अधिकतर हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब चुका था। लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद चीता लांसियां क्षेत्र में पहुंचा और सभी को सुरक्षित एयरलिफ्ट करवाया।
फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव झुग्गे लाल सिंह में सेना व बीएसएफ के द्वारा नाव पर लोगों को लाते समय अनियंत्रित होकर किश्ती पलट गई। जितने भी लोग नाव में सवार थे, सभी को जवानों ने बचा लिया और सभी सुरक्षित पानी के बीच में से निकल गए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBCCI: ‘रोहित-कोहली और पुजारा सम्मानजनक विदाई के हकदार थे’, इस पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने बीसीसीआई पर साधा निशाना
Next Article बाढ़ में बह गईं खुशियां…जिंदगी पटरी पर आने में लगेगा वक्त; खुद ही उठा रहे मलबे का बोझ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.