न्यूयॉर्क: अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने पंजाब में कई आतंकवादी हमलों के सिलसिले में वांछित और पाकिस्तान की ‘इंटर-र्सिवसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के साथ सहयोग करने के आरोपी एक भारतीय को गिरफ्तार किया है।

एफबीआई और अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन के प्रवर्तन एवं निष्कासन संचालन विभाग (ईआरओ) ने ‘‘अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले कथित आतंकवादी’’ हरप्रीत ंिसह उर्फ ??हैप्पी पासिया उर्फ ??जोरा को सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया।

एफबीआई सैक्रामेंटो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘एफबीआई और ईआरओ ने भारत के पंजाब में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार एक कथित आतंकवादी हरप्रीत ंिसह को आज सैक्रामेंटो में गिरफ्तार कर लिया। वह दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा है। वह अमेरिका में अवैध रूप से घुसा और पकड़े जाने से बचने के लिए उसने ‘बर्नर फोन’ का इस्तेमाल किया।’’ ‘बर्नर फोन’ एक ऐसा सस्ता मोबाइल फोन होता है जिसे अस्थायी और गोपनीय इस्तेमाल के लिए बनाया जाता है। इन फोन का इस्तेमाल किस जगह से किया जा रहा है, इसका पता लगाना संभव नहीं होता।

एफबीआई सैक्रामेंटो ने बताया कि भारत के नयी दिल्ली में एफबीआई के ‘लीगल अताशे’ कार्यालय के एजेंट ने सैक्रामेंटो को सूचित किया कि ंिसह भारत के पंजाब में कई आतंकवादी हमलों के सिलसिले में वांछित था।
ंिसह पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकवादी समूह ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (बीकेआई) के साथ सहयोग करने का संदेह है।

एफबीआई सैक्रामेंटो ने कहा, ‘‘वह पकड़े जाने से बचने के लिए ‘बर्नर फोन’ और ‘एन्क्रिप्टेड (सुरक्षित डेटा वाले) ऐप्लिकेशन’ का इस्तेमाल कर रहा था। यह मामला वैश्विक सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वालों को पकड़ने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व को पुष्ट करता है।’’

भारत के राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जनवरी में गैंगस्टर हरप्रीत पर पांच लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। वह चंडीगढ़ में एक घर पर हथगोले से हमला करने के मामले में वांछित है। वह पंजाब के अमृतसर में अजनाला तहसील का मूल निवासी है। ंिसह चंडीगढ़ के सेक्टर 10/डी में एक घर पर किए गए हमले के सिलसिले में एक अक्टूबर 2024 को दर्ज मामले में फरार है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version