Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पंत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर
Sports

पंत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पंत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले टेस्ट में दो शतक की बदौलत बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए. पहले टेस्ट में पांच विकेट की हार के दौरान पहली पारी में शतक जड़ने वाले भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी पांच स्थान के फायदे से 20वें पायदान पर हैं. भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया था जो मेजबान टीम ने पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
एक ही टेस्ट में दो शतक जड़ने वाले केवल दूसरे विकेटकीपर बने पंत को एक स्थान का फायदा हुआ है.

पंत से पहले जिंबाब्वे के एंडी फ्लावर एकमात्र विकेटकीपर थे जिन्होंने एक ही टेस्ट में दो शतक जड़ने की उपलब्धि हासिल की थी.
पंत ने लीड्स टेस्ट में 134 और 118 रन की पारी खेली. टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अधिक बदलाव नहीं हुआ है. भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट चटकाने के बाद शीर्ष पर बने हुए हैं.

इंग्लैंड की जीत के दौरान 62 और 149 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने बेन डकेट पांच स्थान की छलांग के साथ रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए. डकेट के टीम के साथियों ओली पोप (तीन स्थान के फायदे से 19वें स्थान पर) और जेमी स्मिथ (आठ स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर) को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है.

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं जबकि टीम के उनके साथी हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं.
पहले टेस्ट में गेंद और बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट ऑलराउंडर की सूची में तीन स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में 163 रन बनाने वाले मुशफिकुर रहीम 11 स्थान की छलांग से 28वें स्थान पर हैं. बांग्लादेश के ही नजमुल हुसैन शंटो दोनों पारियों में शतक की बदौलत 21 पायदान की लंबी छलांग के साथ 29वें स्थान पर हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार
Next Article अंबानी, अदाणी के बीच दूसरी बार व्यावसायिक करार, ईंधन विपणन के लिए हाथ मिलाया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.